अपडेटेड 27 January 2024 at 19:40 IST
क्या है Liposuction Surgery जिसने ले ली ब्राजीलियाई सिंगर की जान, जानें इसके फायदे और नुकसान
Celebrities खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए अक्सर सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
What Is Liposuction Surgery: देश से लेकर विदेशों तक के सेलिब्रिटीज अपनी खूबसूरती को निखारने और अट्रैक्टिव दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं। वह अपने बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स की सर्जरी करवा कर उन्हें पहले से खूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं, लेकिन कई बार यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्राजील (Brazil) से सामने आया है, जहां एक नामी सिंगर की सर्जरी के बाद हालत खराब होने के चलते जान चली गई।
दरअसल, ब्राजीलियाई सिंगर दानी ली (Dani Li) की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दानी ली ने हाल ही में लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिक्कतें शुरू हो गई और आखिर में उनकी यह सर्जरी उनके लिए जानलेवा साबित हुई। तो चलिए जानते हैं कि लिपोसक्शन सर्जरी क्या होती है। साथ ही इसके फायदे और नुकसान क्या है।
क्या होती है Liposuction Surgery?
लिपोसक्शन सर्जरी एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है। जिसकी मदद से शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे कि पेट, पीठ, कुल्हा, छाती, जांघ, बांह, गर्दन या कमर से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकाल दिया है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में पूरा किया जाता है।
लिपोसक्शन सर्जरी के फायदे क्या है?
इस सर्जरी में मॉडर्न और एक्ट्रेसस शरीर के किसी खास हिस्से को अपने मन मुताबिक शेप देने के लिए करवाती हैं। इस सर्जरी से शरीर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के साथ-साथ कई सारी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। आइए इसके फायदो के बारे में जानते हैं।
दाग या जख्म का खतरा होता है कम
Liposuction Surgery में बहुत ही छोटा सा कट लगता है। साथ ही जहां पर कट लगता है वहां बाद में दाग या किसी जख्म का खतरा लगभग न के बराबर होता है।
दर्द नहीं होता
यह सर्जरी बिल्कुल दर्दनाक नहीं होती है। Liposuction Surgery शुरू करने से पहले सर्जन मरीज को एनेस्थीसिया देते हैं, जिसके कारण मरीज को पूरी सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान जरा भी दर्द या दूसरी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
ब्लीडिंग नहीं होती
इसमें प्रक्रिया में ब्लीडिंग का खतरा भी लगभग न के बराबर होता है।
कम समय लगता है
इस सर्जरी में बस एक दिन का समय लगता है। Liposuction Surgery को पूरा करने में आधा से एक घंटे का समय लगता है। इसके बाद कुछ घंटों में ही मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
रिकवरी जल्दी होती है
लिपोसक्शन सर्जरी के बाद ठीक होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। महज 5 से 6 दिनों के बाद मरीज अपने दैनिक जीवन और कामों को शुरू कर सकते हैं। हालांकि पूरी तरह से Liposuction Surgery रिकवर होने के लिए लगभग 4 से 6 सप्ताह का समय लगता है।
Liposuction Surgery के नुकसान क्या है?
शरीरिक विकृति
लिपोसक्शन सर्जरी के बाद व्यक्ति का शरीर बिगड़ सकता है। दरअसल इस प्रक्रिया के दौरान यूज किए जाने वाले कैनुला से स्किन अंदर से डैमेज हो जाती है। ऐसे में इससे शरीर पर दाग धब्बे हो सकते हैं।
स्किन इंफेक्शन
लिपोसक्शन सर्जरी के बाद गंभीर स्किन इंफेक्शन हो सकता है। कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है।
शरीर के आंतरिक अंगों में छेद
लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान शरीर से वसा निकालने के लिए जिस कैनुला का इस्तेमाल किया जाता है वह बहुत गहराई तक शरीर के अंदर जाती है जो आंतरिक अंग को छेद सकती है, जिसके लिए आपातकालीन सर्जिकल मरम्मत की आवश्यकता हो सकती है।
किडनी, हृदय और फेफड़ों की समस्याएं
सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान शरीर में तरल पदार्थ के स्तर में भारी बदलाव के कारण आपको किडनी, हृदय और फेफड़ों की जानलेवा समस्याओं का खतरा हो सकता है। ऐसी ही कई अन्य समस्याएं भी है जो Liposuction Surgery के बाद व्यक्ति को होने लगती हैं और कई बार यह जान भी ले लेती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 January 2024 at 17:32 IST