अपडेटेड 12 August 2024 at 16:18 IST
कैल्शियम की कमी ने हड्डियों का कर दिया बुरा हाल, डाइट में करें शामिल न्यूट्रिशन से भरपूर इन 5 चीजें
Calcium Food: कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन अगर इसकी कमी हो जाए तो कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।
Calcium Increase Food: कैल्शियम हम सभी के शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। दरअसल, हमारा शरीर हड्डियों के ढांचे से बना हुआ है और कैल्शियम इन्हीं हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन आजकल के बिगड़ चुके खानपान के चलते काफी लोग बोन्स की कमजोरी से परेशान रहतै हैं। इनके कमजोर होने पर लोगों का उठना बैठना और चलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। आइए उनके बारे में जानते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर कुछ ड्राई फ्रूट्स का सहारा ले सकते हैं। रोजाना इनके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती हैं और हड्डियों मजबूत होने के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। आइए उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानते हैं।
क्या खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होगी?
बादाम
शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए बादाम काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करेगा।
आंवला
कैल्शियम, आयरन, फाइबर और ओमेगा-3 जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर आंवला भी शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने और बॉडी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इससे अर्थराइटिस की समस्या भी दूर होती है।
अंजीर
सेहत का लिए वरदान कहा जाने वाला अंजीर भी कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में बहुत ही मददगार होता है।
रागी
कैल्शियम से भरपूर रागी भी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट के डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
स्प्राउट्स
अंकुरित मूंग को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है और साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 16:18 IST