अपडेटेड 11 August 2024 at 17:07 IST
Curd: दही में चीनी या नमक क्या मिलाकर खाना चाहिए? सेहत पर किसका कैसा पड़ता है असर
Dahi Kaise Khaye: दही खाना तो हर किसी को पसंद होता है। कई लोग तो रोटी-चावल और परांठा के साथ भी दही खाते हैं, लेकिन इसमें चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
What Mixed With Curd Sugar Or Salt: मौसम चाहे जो भी हो लोगों को दही खाना बहुत ही पसंद होता है। हालांकि गर्मियों में इसका सेवन लोग काफी ज्यादा करते हैं। वहीं कई लोगों को दही इतना पसंद होता है कि वह रोटी-चावल यहां तक की परांठा भी इसी के साथ ही खाना पसंद करते हैं और हो भी क्यों न यह पोषक तत्वों से भरपूर जो होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कई परेशानियों को भी दूर करने का काम करती हैं, लेकिन कई लोग इसमें चीनी या नमक मिलाकर खाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दही में नमक या चीनी क्या खाना सही है और सेहत पर किसका कैसा असर पड़ता है?
दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन C, B-6, A, B, K, फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से डाइजेशन बेहतर होता है साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करता है। इसके अलावा स्किन और बालों के लिए भी दही खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दही में नमक या चीनी क्या मिलाकर खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
दही में चीनी या नमक क्या मिलाकर खाना सही?
कुछ लोग दही के साथ चीनी तो कुछ लोग नमक खाना पसंद करते हैं। हालांकि दही के साथ दोनों ही खा सकते हैं, लेकिन दही के साथ नमक खाना अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से कफ और पित्ती की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानते हैं दही में चीनी मिलाकर खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
दही में चीनी मिलाकर खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?
डाइजेशन
दही में चीनी मिलाकर खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट को ठंडक मिलती है।
एनर्जी
दही में चीनी मिलाकर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे बॉडी फ्रेश फील करती है और शरीर हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
कब्ज
दही के साथ चीनी खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी कम करने में मदद मिलती है। जिस भी व्यक्ति को कब्ज और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो उन्हें दही चीनी की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इस समय न करें दही का सेवन
हालांकि दही खाने का एक सही समय होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही को रात में नहीं खाना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है साथ ही खांसी और सर्दी को बढ़ावा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 17:07 IST