अपडेटेड 4 February 2025 at 17:28 IST

जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर लेने से क्या होता है? जानें

Jeera, Ajwain, Saunf powder benefits in Hindi: जीरा सौंफ और अजवाइन पाउडर के क्या फायदे हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Jeera, Ajwain, Saunf powder benefits | Image: freepik

Jeera, Ajwain, Saunf powder benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए यदि रात को सोने से पहले जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर खाया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि सेहत के लिए ये तीनों ही बेहद उपयोगी हैं। पाचन के लिए भी इन तीनों का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि जीरा, अजवाइन और सौंफ को खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जीरा, अजवाइन, सौंफ को लेने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर के फायदे 

  • पेट के लिए जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में बता दें कि गैस, कब्ज और एसिडिटी से आराम दिलाने में भी इन तीनों का पाउडर उपयोगी है।
  • वजन को कम करने में जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर उपयोगी है। वहीं अगर रात को सोने से पहले इस पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ लिया जाए तो फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है।
  • जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इससे त्वचा में गलो आ सकता है। साथ ही यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है।
  • यदि आपके शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी है तो ऐसे में जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि इनमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है जो शरीर की कमजोरी को दूर कर सकता है।

कैसे करें जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर का सेवन?

सबसे पहले आप जीरा, सौंफ और अजवाइन को बराबर मात्रा में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। अब आप रात को सोने से पहले इस पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने से क्या होता है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 4 February 2025 at 17:28 IST