Gud-Chana Benefits: सर्दियों में गुड़ के साथ चना खाने के क्या हैं फायदे? जानिए तरीका और सही समय
Gud-Chana Benefit: चने के साथ गुड़ खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके तमाम फायदे सुनकर चौंक जाएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Gud-Chana Benefit: आज के समय में लोग गलत खानपान से अपनी सेहत खराब कर लेते हैं और कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से लोगों की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से जल्द ही थकान, सर्दी-खासी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है।
ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी है। भारतीय घरों में सर्द मौसम में कई हेल्दी और स्वादिष्ट चीजें खाने को मिल जाती हैं जिसमें चना और गुड़ होना लाजमी है। इसका सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है, स्टैमिना बढ़ता है और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर गुड़-चना
गुड़ और चने का सेवन करने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है। इससे शरीर को अंदरूनी ताकत प्रदान होती है। गुड़ गन्ने या खजूर से बनाया जाता है। चीनी की तुलना में गुड़ को ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शामिल मिनरल और विटामिन चीनी बनाने की प्रक्रिया में खत्म हो जाता है।
माना जाता है कि चने में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। गुड़ और चने का साथ सेवन करने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। गुड़ आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। जहां आयरन ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने का काम करता है, तो वहीं पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
गुड़-चने खाने के फायदे
वहीं चने की बात करें तो वह विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता है। गुड़ और चना कब्ज, गैस या पेट फूलने की समस्या के लिए फायदेमंद है जो कि पेट साफ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा गुड़ और चना मसल्स को भी मजबूत बनाता है।
साथ क्यों खाएं गुड़-चना?
सर्दियों में गुड़ चना शरीर को गर्माहट देता है। इसे सुबह खाली पेट या फिर रात को गर्म दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन-सा फल खाने से हेल्दी होगा हार्ट, नजर होगी तेज और चहेरा भी शीशे की तरह चमकेगा; एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बता दिया नाम
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 13:42 IST