अपडेटेड 21 March 2024 at 09:45 IST

Weight Loss: इन टिप्स के साथ तेजी से घटेगा वजन, आज से ही मॉर्निंग रूटीन में करें शामिल

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं तो आपको रोजाना सुबह उठते ही ये काम करने की आदत डाल लेनी चाहिए।

वेट लॉस | Image: Freepik

Weight Loss Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम खुद का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। जिस कारण हम मोटापे की समस्या का शिकार होने लगते हैं। मोटापा न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक होता है बल्कि ये हमारे कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम करने का काम करता है।

लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए न जाने कितनी एक्सरसाइज करते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। बावजूद इसके उनका वजन घटने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में चलि एहम बताते हैं आपको कि आप किसी तरह से मॉर्निंक रूटीन में कुछ बातों को फॉलो कर अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए टिप्स (Tips For Weight Loss)

गर्म पानी पिएं

सुबह उठते ही सबसे पहले दो गिलास गर्म पानी पिएं। आप चाहे तो पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे पेट के चर्बी अंदर से पिघलेगी, साथ ही आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर होगा।

वॉक करें

सुबह-सुबह आपको कम से कम 30 मिनट तक तेज वॉक करने की आदत डाल लेनी चाहिए। ये आदत आपके वजन को काफी हद तक कम करने का काम करेगी।

नाश्ता है जरूरी

अगर तेजी से वजन घटाना है तो नाश्ता कभी स्किप न करें। हालांकि आपको नाश्ते में कुछ लाइट फूड ही खाना चाहिए। अंडे, स्प्राउट्स, चीला, काबुली चने का सलाद, पनीर पराठे ये सभी हेल्दी ब्रेकफास्ट के अच्छे ऑप्शन्स हैं। जिन्हें आप मोटापा कम करने के लिए खा सकते हैं।

फ्रूट्स

ब्रेकफास्ट के बाद किसी न किसी फ्रूट का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर को ताकत देने के साथ-साथ आपको दिभर एक्टिव रखने का काम करेगा। 

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में पितरों की तस्वीर लगाना सही या गलत? जान लें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 09:45 IST