अपडेटेड 22 April 2025 at 16:29 IST

Watermelon: किन लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए?

Watermelon Side effects in Hindi: कुछ लोगों को तरबूज अपनी डाइट में नहीं जोड़ने चाहिए। जानते हैं इन लोगों के बारे में...

watermelon side effects | Image: freepik

Watermelon Side effects in Hindi: गर्मियों में अक्सर उन चीजों का सेवन किया जाता है जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। उन्हीं चीजों में से एक है तरबूज। तरबूज न केवल सेहत के लिए अच्छे होते हैं बल्कि तरबूज के अंदर कैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो व्यक्ति को मौसमी बीमारियों से दूर रखते हैं। लेकिन कुछ लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में लोगों को इनके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को तरबूज अपनी डाइट में नहीं जोड़ना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

किन लोगों को नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन?

  • बता दें कि तरबूज के अंदर लाइकोपीन मौजूद होता है। ऐसे में जिन लोगों को पाचन से संबंधित समस्याएं होती हैं उन्हें तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। वर्ना इससे समस्या और बढ़ सकती है।
  • डायबिटीज के रोगियों को भी तरबूज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को तरबूज से एलर्जी है वे लोग भी अपनी डाइट में तरबूज को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
  • जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या है उन लोगों को भी तरबूज का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। जैसा कि हमने पहले भी बताया तरबूज में लाइकोपीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में लिवर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है।

तरबूज के फायदे

बता दें, तरबूज के सेवन से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। तरबूज न केवल स्किन के लिए अच्छा होता है बल्कि बालों के लिए भी उपयोगी होता है। तरबूज खाने से दिल की सेहत को भी अच्छा रखा जा सकता है। पेट को ठंडक पहुंचती है। वहीं ये शरीर की गर्मी को बाहर निकलने का काम करता है।

ये भी पढ़ें - Khatu Shyam: इन मंत्रों से खाटू श्याम होंगे खुश, करें जाप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 16:29 IST