अपडेटेड 3 September 2023 at 09:55 IST
Diabetes: बेहद आसान हो जाएगा डायबिटीज को कंट्रोल करना, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय
आज के समय में तो डायबिटीज होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Diabetes Control Karne Ke Gharelu Upay: आज के समय में डायबिटीज होना बहुत ही आम बात हो गई है। अब ये सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि नौजवानों और छोटे बच्चों को भी अपने चपेट में लेने लगा है। पिछले कुछ सालों में इसकी संख्या काफी तेजी से बढ़ी है और अनुमान के मुताबिक आने वाले कुछ सालों में इसके मामले दोगुने हो जाएंगे। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए आज हम आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका कोई साइफेक्ट भी नहीं है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्या होता है डायबिटीज?
- डायबिटीज के शुरुआती और गंभीर लक्षण?
- डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय?
क्या होता है डायबिटीज?
जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इसी स्थिति को डायबिटीज कहते हैं।
डायबिटीज के शुरुआती और गंभीर लक्षण?
शुरुआती लक्षण
- अधिक प्यास लगना
- अधिक पेशाब आना
- अधिक भूख लगना
- वजन कम होना
गंभीर लक्षण
- बेहोशी आना
- दौरा पड़ना
- व्यवहारिक बदलाव
डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय?
- डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह दो से तीन तुलसी की पत्तियां चबाकर खाएं। ऐसा करने पर उन्हें काफी आराम मिलेगा।
- रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ खाएं। इससे भी शुगर को कम करने में मदद मिलती है।
- सुबह खाली पेट टमाटर, खीरा और करेले का जूस मिलाकर पिएं। इससे काफी तेजी से शुगर कंट्रोल होता है।
- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दाने भी बहुत ही असरदार होते हैं। इसके लिए रात भर मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह मेथी के दाने चबाकर खाएं साथ ही बचे हुए पानी को भी पिएं।
- रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का जूस पिएं।
- प्रतिदिन सुबह खाली पेट अलसी के बीज का चूर्ण गर्म पानी के साथ लें।
यह भी पढ़ें... Pigmentation: क्या आपके चेहरे की रौनक छीन रही हैं झाइयां? अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जल्द मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 September 2023 at 09:55 IST