अपडेटेड 26 July 2025 at 21:09 IST
Ginger Benefits: मानसून में अदरक का सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये 3 जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
मानसून में अदरक का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जानें कैसे अदरक सर्दी-जुकाम, पाचन और इम्युनिटी को मजबूत बना सकता है।
Ginger Benefits: मानसून का मौसम एक तरफ गर्मी से राहत लेकर आता है तो दूसरी ओर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे समय में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। अदरक एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो इस मौसम में आपकी सेहत को मजबूत बना सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं।
अदरक के फायदे
सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत: अदरक में मौजूद 'जिंजरोल' तत्व संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या फिर अदरक का रस थोड़ा-सा शहद मिलाकर दिन में दो बार ले सकते हैं।
पाचन संबंधी दिक्कतों से बचाव: अदरक का सेवन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप खाने से पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक पर नमक डालकर खा सकते हैं या फिर अदरक का पानी बनाकर पी सकते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार: अदरक इम्युनिटी को मजबूत बनाने में कारगर है। रोज सुबह गर्म पानी में अदरक, नींबू और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
मानसून में अदरक का सेवन कैसे करें
- आप दिन में एक या दो बार अदरक की चाय पी सकते हैं।
- गले की खराश हो तो अदरक-शहद का मिश्रण दिन में दो बार ले सकते हैं।
- संक्रमण से बचने के लिए आप तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी के साथ अदरक का काढ़ा भी पी सकते हैं।
- सुबह-सुबह अदरक वाले गर्म पानी में शहद और नींबू भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
अदरक का सेवन मानसून में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह सर्दी-जुकाम, पाचन और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप अदरक का सेवन विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 21:09 IST