Underarm Smell: अंडरआर्म की बदबू से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें ये उपाय, दूर हो जाएगी दुर्गंध
Underarm Smell: अगर आपके बगल से भी बेशुमार बदबू आती है तो आपको यहां दिए गए कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Underarm Smell: कई लोगों को शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आता है। खैर पसीना आना आम बात है और पसीने से बदबू आना भी काफी आम है, लेकिन अगर आपके पसीने की बदबू बाकि लोगों का सांस लेना मुश्किल कर देती है तो ये जरा भी आम बात नहीं है। दरअसल, बगल से ज्यादा और बहुत देर तक बदबू आना एक समस्या की तरह है, जिसकी वजह से लोग आपसे दूरी बना लेते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- बगल की बदबू ने कर दिया है परेशान!
- पसीने की बदबू से पाना चाहते हैं छुटकारा?
- ये टिप्स दिलाएंगे बगल की दुर्गंध से राहत
अंडरआर्म की बदबू को कम करने के लिए लोग डियोड्रेंट का सहारा लेते हैं, बावजूद इसके उनकी बगल की बदबू कम होने का नाम ही नहीं लेती है। वहीं, अगर आप इस बदबू को कम करने के लिए परफ्यूम का सहारा लेते हैं तो भले ही कुछ समय तक ये बदबू आपको महसूस न हो लेकिन एक बार परफ्यूम की खूशबू उड़ गई तो दोबारा आपके अंडरआर्म से दुर्गंध आने लगेगी। तो चलिए कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनसे आपकी आर्म्स के बदबू काफी हद तक दूर हो जाएगी।
टमाटर का रस
बगल की बदबू को दूर करने के लिए आप टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको टमाटर का रस एक कटोरी में निचोड़ लेना है, फिर इसमें रूई डुबोकर अंडरआर्म्स पर लगाना है। अब इसे 10 मिनट तक बगल में लगाकर रखने के बाद धो लें। इससे अंडरआर्म की बदबू तो दूर होगी ही साथ ही यह साफ भी हो जाएंगे।
आलू आएगा काम
अंडरआर्म की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आलू का रस काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप आलू के रस को रूई की मदद से बगलों पर लगाएं। इससे बगलों से आ रही बदबू दूर होती है और फ्रेशनेस बनी रहती है। साथ ही आलू का रस बगलों के कालेपन को भी दूर करने के काम करता है।
लगाएं नारियल तेल
आप नारियल के तेल को अंगुलियों में लगाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं, 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें। अब इसे ठंडे पानी से साफ करें। इससे पसीने की बदबू एकदम गायब हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : Dark Circles : डार्क सर्कल को गायब कर देंगे ये कारगर उपाय, कुछ ही दिनों में चमक उठेगा चेहरा
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 September 2023 at 08:31 IST