अपडेटेड 2 December 2025 at 23:48 IST

Golden Milk: क्या आप भी गलत तरीके से बना रहे हैं हल्दी वाला दूध? 1 चीज मिलाते ही बनेगा अमृत; रात को सोने से पहले पीएं

हल्दी वाला दूध बनाने का सही तरीका आपको जरूर जानना चाहिए, एससे आपको को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा वह 10 गुना बढ़ जाएगा। सही रेसिपी जानें।

हल्दी वाला दूध | Image: Instagram

Golden Milk Recipe: रसोई में हल्दी का इस्तेमाल सदियों से होता आया है, लेकिन तेज रफ्तार वाले जीवन में लोगों के पास टाइम बहुत कम होता है, इसलिए अक्सर लोग सिर्फ एक चुटकी हल्दी के साथ दूध में मिलाकर ही उसे 'हल्दी वाला दूध' समझ पी रहे होते हैं। 

इससे पोषक तत्व के अवशोषण को सीमित कर दिया जाता है। दरअसल, इस ‘गोल्डन मिल्क’ को तैयार करने के लिए कुछ और चीजों की जरूरत भी होती है, जो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ा देती है। 

गोल्डन मिल्क बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 

  • एक कप गाय का दूध 
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर 
  • चुटकी भर काली मिर्च पाउडर 
  • एक चौथाई चम्मच जायफल पाउडर 
  • एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर 
  • 1 चम्मच देसी घी 
  • स्वाद अनुसार हल्का गुड़  

सभी सामग्री को दूध में डालकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, फिर छान कर गर्म‑गर्म पीएं।

हल्दी वाले दूध के फायदे हैरान कर देंगे

1. इम्यूनिटी बूस्टर: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, काली मिर्च में पिपरिन के साथ मिलकर एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव को बढ़ाता है।
2. सूजन‑रोधी: दालचीनी और जायफल के एंटी‑इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं।
3. पाचन सुधार: देसी घी और हल्दी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे पेट की समस्याएं घटती हैं।
4. नींद में मदद: रात को सोने से पहले पीने से मेलाटोनिन का उत्पादन उत्तेजित होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
5. नियमित सेवन से बीपी भी कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है।

कब पीना चाहिए?

हल्दी वाले दूध को रात के समय सोने से पहले पीना सबसे प्रभावी रहता है। यह नींद को गहरा करता है, शरीर को रात भर डिटॉक्स करने में मदद करता है। हल्दी के साथ काली मिर्च और घी का संयोजन करक्यूमिन की बायोअवेलेबिलिटी को काफी बढ़ा देता है। हल्दी वाला दूध सिर्फ एक साधारण दूध नहीं रह जाता, सही सामग्री और बनाने के सही तरीके से अगर इसे तैयार किया गया है तो यह 'अमृत' के बराबर है। इसे लगातार पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन, नींद और दिल से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदा मिलता है।  

यह भी पढ़ें: चीन ने हिंद महासागर में तैनात किए जासूसी जहाज? नौसेना चीफ ने बताई सच्चाई

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 23:48 IST