अपडेटेड 9 January 2023 at 16:00 IST

Tulsi leaves Benefits : घर के आंगन में तुलसी का पोधा रखेगा आपको कई बीमारियों से दूर; पढ़िए तुलसी के अद्भुत फायदे

Tulsi leaves Benefits: तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं।

shutterstock | Image: self

Tulsi leaves Benefits: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। विभिन्न त्योहारों में तुलसी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। हिन्दुओं के घरों के बाहर आपको तुलसी का पौधा अवश्य दिखाई देगा। यह पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आयुर्वेद में भी इस पौधे को शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है। कोरोना काल में भी लोगों ने तुलसी का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं।

अगर आप रोजाना चार तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं तो आप कई आम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। तुलसी के पौधे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं। ये गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। तुलसी का पौधा न केवल घर के अंदर के वातावरण को बेहतर बनाता है बल्कि शरीर को भीतर से मजबूत भी बनाता है।

अगर आप रोज तुलसी के चार पत्ते खाते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

हृदय रोगों से दूर रहें

तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

कब्ज की समस्या दूर करे तुलसी के पत्ते पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। ये डायरिया की समस्या को भी रोकने का काम करते हैं।

हड्डियां मजबूत करे तुलसी के पत्तों में पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

छोटी-मोटी बीमारियों से राहत तुलसी के पत्ते सर्दी-जुकाम आदि छोटी-मोटी बीमारियों को दूर रखते हैं। आप तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर सेवन कर सकते हैं। तुलसी के पत्ते ठंड के मौसम में न सिर्फ शरीर को गर्माहट देते हैं बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

कैंसर: तुलसी के पत्ते कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने का काम करते हैं। रोजाना चार तुलसी के पत्ते खाने से त्वचा, लिवर, मुंह और फेफड़ों के कैंसर से बचाव होता है।

सांसों की दुर्गंध करेंगा दूर: तुलसी के पत्ते आपके मौखिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। यह दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह सांसों की दुर्गंध को भी दूर करता है।

शरीर को करता है डिटॉक्स: तुलसी के पत्ते आपके शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करते हैं जो गुर्दे की पथरी बनने का मुख्य कारण है।

नोट: उपरोक्त सभी बातें Republic Bharat द्वारा पाठकों को केवल सूचना के रूप में दी जा रही हैं। Republic Bharat इसका कोई दावा नहीं लेता है। इसलिए किसी भी उपचार, आहार और दवा को विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Health Tips: सर्दी के मौसम में भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो बढ़ जाएगा दिल की बीमारी का खतरा

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 9 January 2023 at 16:00 IST