अपडेटेड 6 August 2023 at 16:29 IST

Tulsi Ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं तुलसी का रस, इन बीमारियों में होता है इस्तेमाल

आमतौर पर तुलसी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने के बेहद काम आते हैं। आइए जानते हैं किन बीमारी में काम आता है तुलसी का रस।

Benefits Of Tulsi Juice | Image: self

Benefits Of Tulsi Juice: तुलसी एक ऐसा पौधा है जो पूजा-पाठ से लेकर कई सारी बीमारियों तक को दूर करने में बेहद काम आता है। सदियों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके बीज से लेकर इसकी पत्तियां तक औषधीय गुणों से भरी हुई हैं। आज हम आपको तुलसी के रस के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • कैसे करें तुलसी का इस्तेमाल?
  • किन-किन बीमारियों में काम आती है तुलसी?
  • किन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है तुलसी?

कैसे करें तुलसी का इस्तेमाल?

औषधीय गुणों के भरपूर तुलसी की पत्तियां ज्यादा गुणकारी मानी जाती हैं। इन पत्तियों को आप सीधे पौधे से तोड़कर खा सकते हैं। वहीं इसके पत्तों की तरह ही इसके बीज के भी कई फायदे होते हैं। आयुर्वेदिक तुलसी के बीज और पत्तियों के पाउडर का सेवन करने की सलाह देता है।

किन-किन बीमारियों में काम आती है तुलसी?

तुलसी के पत्ते बुखार, दिल से जुड़ी बीमारियां, पेट दर्द, मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण, कफ-वात दोष को कम करने, पाचन शक्ति और भूख बढ़ाने के अलावा खून को साफ करने जैसी परेशानियों में बहुत फायदेमंद हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रामा तुलसी की तुलना में श्यामा तुलसी या काली तुलसी में अधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं। 

किन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है तुलसी?

  • एसिडिटी के कम करने के लिए तुलसी के पत्तों का रस बहुत ही काम का होता है।
  • मानसून के सीजन में अक्सर लोग सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों से जूझते रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से तुलसी के पत्तों का रस आपको राहत दिला सकता है।
  • इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को भी अपनी डाइट में तुलसी के पत्तों को शामिल करना चाहिए। 
  • तुलसी के पौधे में मौजूद गुण इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इसके रस का सेवन कर सकते हैं।
  • वजन कम करने में भी तुलसी के पत्तों का रस बेहद कारगर साबित होता है।
  • पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए तुलसी के पत्तों के रस का सेवन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें... Pregnancy Diet: प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये फूड्स, दोनों की सेहत को होगा फायदा
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Monsoon: बरसाती बीमारियां बना रही हैं अपना शिकार? डाइट में शामिल करें लहसुन, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 August 2023 at 16:28 IST