अपडेटेड 13 June 2024 at 17:31 IST
कमजोर हड्डियों से हैं परेशान? डाइट में इस तरह शामिल करें अलसी के बीज, लोहे की तरह होंगे मजबूत
अगर आप भी हड्डियों की कमजोरी से परेशान हैं, तो इसकी मजबूती के लिए डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करें। इससे हड्डियां लोहे की तरह मजबूत होगी।
Flax Seeds For Bone Strength: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हड्डियां कमजोरी होने लगती है, लेकिन आज के समय में गलत खान-पान के चलते बेहद ही कम उम्र में ही लोगों को कमजोर हड्डियों और कैल्शियम की शिकायत होने लगी है। हड्डियों के कमजोर होते ही उनके टूटने की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर्स खान-पान पर ध्यान देने और डाइट में केल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमजोर हड्डियों के लिए अलसी के बीज किसी वरदान से कम नहीं है इन्हें खाने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि कई अन्य फायदे भी होते हैं।
दरअसल, अलसी के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इशमें हेल्दी प्रोटीन, पैट, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं को दूर करने में भी काफी मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूती देने के लिए अलसी के बीजों का सेवन कैसे करना चाहिए और इसके डाइट में शामिल करने से और क्या-क्या फायदे होते हैं।
कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन?
वैसे तो अलसी के बीजों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। जैसे कि इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं या फिर इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। वहीं इसके अलावा आप इसके बीजों को भूनकर रोजाना 1 से 2 चम्मच ऐसे ही खा सकते हैं। दरअसल, अलसी का सेवन अच्छे स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन के लिए आदर्श माना जाता है।
अलसी के बीजों से होते हैं ये फायदे
वजन कम करने में
वजन घटाने की प्रक्रिया में अलसी का सेवन काफी फायदेमंद है। इसके बीजों में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके बीजों का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दें।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
अलसी के सेवन से हार्मोनल स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में भी मददगार है। ऐसे में जो भी महिला पीरियड्स के दौरान भयंकर दर्द से परेशान रहती है, उसे अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो भुनी हुई अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 June 2024 at 17:22 IST