अपडेटेड 19 November 2023 at 20:07 IST

Split Ends: दोमुंहे बालों से हो चुकी हैं परेशान, तो ट्राई करें शहद से बने ये हेयर मास्क, जल्द दिखेगा असर

Split Ends की समस्या से अक्सर महिलाएं काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो एक बार शहद के ये हेयर मास्क जरूर ट्राई करें।

Hair Mask For Split Ends image- freepik | Image: self

Hair Mask For Split Ends: अक्सर महिलाएं दोमुंहे बालों से परेशान रहती हैं। इसके लिए वह मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, जिसका कई बार फायदा होने की बजाय नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे को अपनाना चाहती हैं, तो शहद का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसके प्रयोग से आपको जल्द ही इसका असर नजर आने लगेगा। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • दोमुंहे बालों से कैसे छुटकारा दिलाता है शहद?
  • दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें शहद का इस्तेमाल?

शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

शहद में कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन B-6, विटामिन C और एमिनो एसिड,  एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता हैं।

दोमुंहे बालों से कैसे छुटकारा दिलाता है शहद?

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बालों को मजबूत बनाने के साथ दोमुंहे बालों (Split Ends) की समस्या को कम करता हैं। क्योंकि शहद बालों को नैचुरल तरीके से कंडिशनर करता है, जो डैमेज बालों की समस्या को दूर करने के साथ बालों की चमक को वापस लाता हैं। 

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें शहद का इस्तेमाल?

दोमुंहे बालों (Split Ends) से छुटकारा पाने के लिए शहद के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका कई तरीके से मास्क तैयार किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं शहद का हेयर मास्क और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

शहद और पानी का हेयर मास्क (Hair Mask)

  • इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच शहद और 3 कप गर्म पानी। 
  • इस बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर अच्छे से इसका मिश्रण तैयार करें।
  • अब इस मिश्रण को बालों पर शैंपू के बाद लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट के बाद बालों को पानी से धोएं।
  • यह बालों की रफनेस को दूर करने के साथ उनको चमकदार बनाता है और दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करता है। 

यह भी पढ़ें... Fenugreek Water: पेट की जिद्दी चर्बी से पाना है छुटकारा, तो इस तरह से पिएं मेथी का पानी, जानें बनाने का तरीका

शहद और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क (Hair Mask)

  • इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल।
  • शहद और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को कटोरी में अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब इसे बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें।
  • उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें।
  • यह मास्क हेयरफॉल को कम करने के साथ बालों को चमकदार बनाता है।

यह भी पढ़ें... Weight Loss से बवासीर तक इन बीमारियों को छूमंतर करता है छुहारा, जानें खाने सही का तरीका

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 November 2023 at 20:06 IST