अपडेटेड 16 February 2024 at 17:13 IST
कंसीव करने में हो रही है परेशानी? डाइट में शामिल करें ये चीजें, फर्टिलिटी होगी बेहतर
Women के लिए मां बनना एक अद्भुत और सुखद पल होता है, लेकिन अगर आपको कंसीव करने में दिक्कत हो रही हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलावन करने चाहिए।
Increase Fertility Level In Women: हर महिला के जीवन में मां बनना सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते महिलाओं की प्रजनन क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। कई बार इन कारणों से महिलाओं को कंसीव करने में काफी परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए।
आज के समय में बढ़ते तनाव, अनियमित पीरियड्स, अल्कोहल में मौजूद टॉक्सिन, हाई या लो बीएमआई लाइफस्टाइल और खानपान के चलते महिलाओं में फर्टिलिटी (Fertility Tips) की परेशानियां होने लगती है। जिसकी वजह से कंसीव करने में दिक्कत होती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए, जो फर्टिलिटी को बेहतर करने में मददगार होता है।
Fertility बढ़ाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
सूरजमुखी के बीज में अच्छी मात्रा में विटामिन E, जिंक और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद करता है।
बीन्स और दाल (Beans And Lentils)
बीन्स और दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में दाल और बीन्स का सेवन करने से महिलाओं के ओव्युलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ बनते हैं। इनमें आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो महिलाओं को कंसीव करने में मदद करते हैं।
फल (Fruit)
अगर कोई महिला जल्दी कंसीव करना चाहती है, तो उसे अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करना चाहिए। संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और किवी जैसे फ्रूट्स का रोजाना नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इससे जल्दी कंसीव करने में मदद मिलती है।
क्विनोआ (Quinoa)
क्विनोआ एर ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिसमें प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्मोन्स को बैलेंस करने के साथ फर्टिलिटी को बेहतर करने में मदद करता है।
सूखे मेवे (Dry Fruits)
बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवों का सेवन करने से भी फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसमें ओमेगा और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्मोन्स को बैलेंस कर फर्टिलिटी को बेहतर करते हैं।
एवोकाडो (Avocado)
इसमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से एग की क्वालिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है।
अंडे (Eggs)
अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फर्टिलिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 February 2024 at 16:50 IST