अपडेटेड 15 August 2023 at 12:48 IST
Touch Me Not: गुणों का खजाना है छुई-मुई का पौधा, महिलाओं की इन 5 परेशानियों को करता है छूमंतर
छुई मुई या लाजवंती का पौधा कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जो महिलाओं में होने वाली कई सारी परेशानियों को दूर करता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
Benefits Of Chui Mui For Women: आप सभी ने छुई मुई का पौधा कभी न कभी तो जरूर देखा होगा। ये एक ऐसा पौधा है जो अपनी शर्म के लिए जाना जाता है यानी जैसे ही इसकी पत्तियों को छुआ जाता है वैसे ही शर्म से सिकुड़ जाती हैं जिसकी वजह से इसे लाजवंती नाम से भी जाना जाता है, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस पौधे को आयुर्वेद में भी शामिल किया गया है। दरअसल, इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो महिलाओं में होने वाली कई सारी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- छुई मुई में पाए जाने वाले औषधीय गुण?
- महिलाओं के लिए छुई मुई के फायदे?
- छुई मुई का कैसे करें इस्तेमाल?
छुई मुई में पाए जाने वाले औषधीय गुण?
छुई मुई के पौधे में कई तरह गुण पाए जाते हैं। लाजवंती में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-एंजायइटी, एंटीवायरल, एंटी डायबिटीक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो शरीर का बीमारियों से बचाव करते हैं। इसके अलावा ये ऐसे गुणों से भी भरपूर होता है, जो महिलाओं में होने वाली परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
महिलाओं के लिए छुई मुई के फायदे?
तनाव
छुई मुई के पौधे में एंटी-एंजायइटी गुणों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके इस्तेमाल से महिलाओं में होने वाला तनाव कम किया जा सकता है। इसके सेवन से याददाशत तेज होती है।
बवासीर
लाजवंती का पौधा बवासीर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के इस दर्दनाक परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए छुई मुई के पत्तों को पीसकर गुदे पर इसको लगाने से बवासीर में होने वाले दर्द, सूजन और जलन दूर होती हैं।
स्किन
अगर आपको किसी भी तरह की स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो इसके लिए लाजवंती के पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पत्तियां खून को साफ करने के साथ पिंपल्स को कम करती है और दाग-धब्बों को भी दूर करती हैं।
इंफेक्शन
लाजवंती के पौधे में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन जैसी परेशानियों को दूर करने का काम करता है। छुई मुई के पौधे से पेट के इंफेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही ये कई सारी बीमारियों से भी राहत दिला सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज की बीमारी में भी छुई मुई का पौधा बड़े काम का है। इसमें मौजूद एंटी डायबिटीक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। इस पौधे के इस्तेमाल से शरीर में ग्लूकोज के लेवल को भी कम किया जा सकता है।
छुई मुई का कैसे करें इस्तेमाल?
- छुई मुई का सेवन करने के लिए इसकी पत्तियों का रस बनाकर उसमें शहद और काली मिर्च मिलाकर किया जा सकता है।
- महिलाओं को लाजवंती के इस्तेमाल से कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- अगर आपके किसी तरह का घाव हो गया है तो इसके लिए छुई मुई के पौधे की जड़ का पेस्ट लगाने से घाव जल्दी भरता है।
यह भी पढ़ें... Shami Plant: शिव शंभू को बेहद प्रिय है शमी का पौधा, कैसे रखें इसका ख्याल; जानें टिप्स
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 August 2023 at 12:48 IST