अपडेटेड 20 January 2024 at 13:30 IST
Til Ke Laddu: सकट चौथ पर बनाने जा रहे हैं तिल के लड्डू तो जान लें इसे खाने के बेहतरीन फायदे
Til Laddu Benefits: क्या आप जानते हैं कि तिल के लड्डू का सेवन करने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
Til Laddu Benefits: जनवरी में 29 तारीख को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान भोग के लिए तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। माना जाता है कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डूओं का भोग लगाना काफी शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
सकट चौथ पर तिल के लड्डू का भोग लगाना जितना शुभ होता है उतना ही ये लड्डू हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। जी हां, तिल के लड्डूओं का सेवन करना हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इन लड्डूओं को खाने से आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं साथ ही ये आपकी सेहत को भी दुरुस्त करने का काम करते हैं।
कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है तिल और गुड़
दरअसल, तिल में पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम,ओमेगा-6, फाइबर, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सकट चौथ पर तिल के लड्डू बनाकर उन्हें खाने जा रहे हैं तो आपको इनके फायदों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं तिल के लड्डू खाने के बेनेफिट्स के बारे में।
तिल के लड्डू खाने के फायदे
इम्यूनिटी होगी मजबूत
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको तिल के लड्डूओं का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर शरीर को सर्दी-खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों से दूर करते हैं।
पेट संबंधी समस्याएं होंगी दूर
तिल के लड्डूओं का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं काफी दूर रहती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको तिल के लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इसके सेवन से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
हार्ट हेल्थ होगी दुरुस्त
दिल की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको तिल के लड्डू खाने चाहिए। इनमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम आदि जैसे तत्व हार्ट की मसल्स को एक्टिव कर उसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
शरीर रहेगा गर्म
गुड़ और तिल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में रोजाना इसका सेवन करने से आप ठंड से बचे रहेंगे। साथ ही ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का भी काम करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 13:24 IST