अपडेटेड 17 December 2023 at 09:26 IST

Walnut: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Walnut यानी अखरोट खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कई बड़े नुकसान हो सकते हैं।

अखरोट खाने के नुकसान | Image: Freepik

Akhrot Khane Ke Nuksaan: गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में लोगों को ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत ही पसंद होता है और हो भी क्यों न यह सेहत के लिए फायदेमंद जो होते हैं। इन्हीं में से एक अखरोट भी है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हर कोई इसे डाइट में शामिल करता है, लेकिन जरूरी नहीं यह हर किसी के लिए फायदेमंद ही हो, यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को अखरोट का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • अखरोट खाने के फायदे?
  • किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अखरोट?

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट, विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से लोगों को हेल्थ से जुड़े कई फायदे होते हैं।

अखरोट खाने के फायदे?

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से लोग कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही अखरोट में याद्दाश्त तेज करने की क्षमता भी होती है। इतनी खूबियों के बावजूद यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं अखरोट खाने से किन लोगों को बचना चाहिए।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अखरोट

डायरिया
जिन लोगों को डायरिया जैसी समस्या हो उन्हें भूलकर भी अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि डायरिया में उल्टी और दस्त एक साथ होता है ऐसे में मरीज के शरीर से काफी पानी निकल जाता है, जो कि बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकता है। इस कंडीशन में अखरोट खाने से बचना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर
अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उसे भी अखरोट से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इसमें टायरामाइन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए सही नहीं है। ऐसे में हाई बीपी के मरीज अगर अखरोट का सेवन करते हैं, तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें… होंठ, चेहरे और हाथ पर चोट के निशान...CID फेम एक्ट्रेस संग घरवालों ने की हैवानियत; मांग रही मदद

किडनी स्टोन
किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी अखरोट का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें ऑक्सेलेट होता है, जो पत्तेदार सब्जियों, फलों, कोको, नट्स और बीजों सहित कई पौधों में पाया जाता है। यह कंपाउंड कैल्शियम और मिनरल्स से बनता है, जो कि किडनी में स्टोन बना सकता है।

यह भी पढ़ें… Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हो गया है बुरा हाल, इन घरेलू उपायों से मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 16 December 2023 at 20:40 IST