अपडेटेड 26 October 2023 at 13:03 IST
Arbi: इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए अरबी, हो सकती है किडनी और स्किन से जुड़ी परेशानियां
Arbi सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इस का सेवन कुछ लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye Arbi: बोरिंग सी दिखने वाली अरबी स्वाद में बहुत ही अच्छी होती है। लोग इसका चोखा से लेकर सब्जी तक बनाकर बड़े चाव से खाते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं, लेकिन गुणों का पॉवरहाउस मानी जाने वाली अरबी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकी है। इसे खाने से किडनी और स्किन जैसी कई परेशानियां खड़ी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को अरबी खाने से बचना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- अरबी में पाए जाने वाले गुण?
- अरबी खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?
- किन लोगों को नहीं खानी चाहिए अरबी?
अरबी में पाए जाने वाले गुण?
अरबी न सिर्फ अपने स्वाद बल्कि अपने गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें कई ऐसे पोषक गुण समाए हुए हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। अरबी (Arbi) में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन A, C, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अरबी खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?
- आंखों की सेहत के लिए
- इम्युनिटी के लिए
- ब्लड शुगर के लिए
- वजन घटाने के लिए
- हार्ट हेल्थ के लिए
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए अरबी?
किडनी के मरीजों को नहीं करना चाहिए अरबी का सेवन
अगर कोई व्यक्ति किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान है, तो उसे अरबी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसके अदंर ऑक्सालिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर है डायबिटीज, तो न खाएं अरबी
वैसे तो डायबिटीज के मरीजो के लिए अरबी का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन जिन लोगों को खून में शुगर के लेवल की कमी को समस्या हो उन्हें इसे खाने से बचना क्योंकि अरबी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
स्किन के लिए
अरबी खाने से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। जिसमें जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में जिन लोगों को ऐसी दिक्कत पहले से ही हो उन्हें अरबी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं
प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे इन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें... Health Tips: दूध, दही समेत इन चीजों का करेले के साथ भूलकर भी न करें सेवन, हो सकता है खतरनाक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 26 October 2023 at 13:01 IST