अपडेटेड 27 February 2024 at 10:22 IST
Liver Damage होने के खतरे का संकेत देते हैं नाखूनों में होने वाले ये बदलाव, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Liver Damage Signs: अगर आपके नाखूनों में बदलाव होने लगे हैं तो ये लिवर डैमेज होने का एक संकेत हो सकते हैं।
Liver Damage Signs: हमारे शरीर में कई ऐसे अंग हैं जिनके बिना शरीर की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। लिवर भी हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने का काम करने के साथ-साथ भोजन पचाने का भी काम करता है।
इतना ही नहीं लिवर बाइल जूस के निर्माण, गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के अलावा रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने का भी काम करता है। हालांकि अनहेल्दी फूड का सेवन और खराब लाइफस्टाइल कई बार हमारे लिवर को अंदर से डैमेज कर देता है। जिसकी वजह से हमारे शरीर के कई फंक्शन सही तरह से काम नहीं कर पाते हैं।
हालांकि आप लिवर डैमेज होने के संकेतों का पता पहले से लगा सकते हैं। दरअसल, लिवर में होने वाले खतरे का संकेत हमारे नाखून में अचानक से आने वाले बदलावों के जरिए मिलता है। तो चलिए जान लेते हैं कि नाखूनों में आने वाले कौन से बदलाव लिवर डैमेज होने का संकेत देते हैं।
नाखून देते हैं लिवर डैमेज होने का संकेत
नाखून का कमजोर होना
लिवर डैमेज होने की वजह से भी कई बार नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। या फिर उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ये सभी संकेत नजर आने के बाद आपको फौरन डॉक्टर से मिलना चाहिए।
नाखून का रंग बदलना
अगर आपके लिवर में किसी भी तरह की खराबी होना शुरू हो जाती है तो नाखूनों का रंग बदलने लगता है। इनका रंग गुलाबी या सफेद से फीका सा पड़ने लगता है।
लाल-पीली धारियां
लिवर में खराबी होने पर नाखूनों पर कई बार हल्के लाल या पीली रंग की धारियां बनने लग जाती है। इस स्थिति में आपको लिवर का टेस्ट करवा लेना चाहिए।
आकार में बदलाव
अगर आपके नाखूनों का आगे वाला हिस्सा उभरा हुआ या नीचे की ओर मुड़ा हुआ दिखाई देता है तो ये भी लिवर खराब होने का एक संकेत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 February 2024 at 10:05 IST