अपडेटेड 23 October 2024 at 18:53 IST
Liver Cancer: शराब से ज्यादा जहरीली हैं ये 3 चीजें, खाने से तेजी से बढ़ता है लिवर कैंसर का खतरा
क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में Cancer से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा लिवर कैंसर के मामले होते हैं। अगर इससे बचना है, तो कुछ चीजों से दूरी बनानी होगी।
Liver Cancer Increases Reasone: हमारा बिगड़ चुका खानपान हमें कई सारी बीमारियों का शिकार बना रहा है। वहीं उन बीमारियों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी शामिल है। यह शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दुनियाभर में लिवर कैंसर से सबसे ज्यादा मौते होती हैं। ऐसे में अगर आप लिवर कैंसर का शिकार नहीं होना चाहते हैं, तो कुछ चीजों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
जब भी लिवर की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इसपर सिर्फ शराब का बुरा असर पड़ता है, लेकिन ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं है। दरअसल, कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो शराब से ज्यादा लिवर के लिए जहरीली होती हैं और इनका सेवन करने से तेजी से लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने से लिवर कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता है। अगर आप भी उन चीजों को खाते हैं, तो आज ही छोड़ दें।
आज ही छोड़ें ये चीजें, नहीं तो जल्द हो जाएंगे लिवर कैंसर का शिकार!
- अधिक शराब का सेवन- लगातार और ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन लिवर की समस्याओं का कारण बन सकता है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
- फैट रिच डाइट- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार चीजें खाना भी लिवर के लिए नुकसानदायक होता है। यह लिवर में वसा संचय को बढ़ा सकते हैं और इससे लिवर संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
- प्रोसेस्ड फूड- अधिक चीनी, नमक और प्रिजरवेटिव वाले प्रोसेस्ड फूड लिवर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- सूरजमुखी और सोया तेल- उच्च ओमेगा-6 फैटी एसिड वाले तेलों का अत्यधिक सेवन भी लिवर की समस्याओं का कारण बन सकता है।
- अत्यधिक मीट का सेवन- जो लोग मीट खाने के शौकीन होते हैं, उनका लिवर भी कैंसर की चपेट में जल्दी आ सकता हैं। जैसे कि लाल मांस और प्रोसेस्ड वाले मांस का अत्यधिक सेवन लिवर कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
- हार्मोनल असंतुलन- कुछ अध्ययन बताते हैं कि उच्च मात्रा में हार्मोनल दवाओं का सेवन, जैसे कि गर्भनिरोधक गोली, लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 October 2024 at 18:53 IST