Toilet में बैठे-बैठे निकल जाता है पसीना फिर भी नहीं होता पेट साफ? पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें
Constipation आज के समय की एक बड़ी समस्या है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
Home Remedies To Clean Stomach: आज के समय में खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कब्ज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं या फिर मजाक बना लेते हैं, लेकिन यह मजाक का नहीं, बल्कि चिंता का विषय है क्योंकि यह खराब हेल्थ की तरफ इशारा करता है।
असल में अपच, गैस, पेट का सही से साफ न होना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। अगर आपके पेट में भी ज्यादा गैस बनती है, खाना सही से नहीं पचता है या फिर सुबह पेट साफ करने में मुश्किल होती है, लेकिन आप दवाईयां नहीं खाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ कारगर घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। ऐसे ही कब्ज दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ होगा।
पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे
अजवाइन और सौंफ की चाय
अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और चाहते है कि सुबह अच्छे से पेट साफ हो जाए तो इसके लिए आप अजवाइन और सौंफ की चाय पिएं।
अजवाइन और सौंफ की चाय विधि
- इस चाय को बनाने के लिए आपको अजवाइन और सौंफ चाहिए।
- 2 कप पानी में लगभग आधा चम्मच अजवाइन और सौंफ डालें।
- इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसे छान लें और गर्म ही पिएं।
- इससे कब्ज दूर होगी और पेट की सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
अजवाइन और सौंफ की चाय पीने के फायदे
- अजवाइन और सौंफ डाइजेशन को सुधारने और पेट को साफ करने का काम करती हैं।
- अजवाइन में थाइमोल होता है। यह गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन बढ़ाता है।
- जिन लोगों को गैस की समस्या है, वे अजवाइन को भूनकर काले नमक और गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
- अजवाइन एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है। यह गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है।
- अजवाइन इंफ्लेमेशन को कम करती है और लिवर के लिए फायदेमंद है।
- सौंफ पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। खाना सही तरह से पच सके, इसलिए खाने के बाद सौंफ दी जाती है।
- सौंफ में विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करने में कारगर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 19:45 IST