अपडेटेड 28 July 2023 at 15:47 IST

Sunlight Benefits: गर्मियों में न करें सूरज की किरणों से परहेज, सुबह-सुबह धूप लेने के हैं कई फायदे

सर्दियों के मौसम में धूप में बैठने वाले लोग गर्मियों में धूप से कतराते नजर आते हैं, लेकिन इसके फायदे जान आप सुबह की धूप को मिस नहीं करेंगे।

Sunlight Health Benefits | Image: self

Sunlight Health Benefits: सर्दियों के मौसम में तो अक्सर लोग धूप में बैठना पसंद करते हैं और वहीं लोग गर्मियों में धूप से कतराते नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी हो या फिर गर्मी सूरज की पहली किरण हर सीजन में शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। क्योंकि ये बॉडी को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करती है। आइए जानते हैं सूरज की पहली किरण से बॉडी में होने वाले फायदों के बारे में।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • सूरज की पहली किरण क्यों होती है जरूरी?
  • सूरज की पहली किरण से होते हैं ये फायदे?

सूरज की पहली किरण क्यों होती है जरूरी?

ज्यादा देर धूप में खड़े रहने से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सूरज की पहली किरण बॉडी को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम भी करती है, क्योंकि सुबह का समय वो समय होता है जब सूरज की किरणे  हानिकारण नहीं होती है बल्कि इस टाइम धूप लेने से बॉडी में नेचुरल तरीके से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। यही वजह है कि सुबह की पहली किरण शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

सूरज की पहली किरण से होते हैं ये फायदे?

  • सूरज की पहली किरण से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इससे बॉडी में ब्लड और ऑक्सीजन बढ़ता है जिसकी वजह से फ्रेश लुक मिलता है और आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह-सुबह धूप सेंकने से तनाव कम होता है। सूरज की किरणें आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करती हैं।
  • जिन लोगों को पिंपल और एक्ने की समस्या परेशान कर रही हो उन्हें सुबह की धूप जरूर सेंकनी चाहिए। इससे आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
  • सिर्फ एक घंटे सूरज की रोशनी आपको बेहतर नींद लेने में मदद कर सकती है।
  • सूरज की पहली किरण से एक्जिमा की परेशानी को ठीक करने में मदद मिलती है।
  • बीमारियों से लड़ने में मददगार होने के साथ-साथ सुबह-सुबह धूप सेंकने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  • सुबह-सुबह सूरज की किरणों में विटामिन डी होता है जिसकी वजह से शरीर को कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें... Eye Flu: तेजी से फैल रहा आई फ्लू इनफेक्शन, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव का तरीका
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Payal: फैशन नहीं बल्कि इस वजह से शादीशुदा महिलाएं पहनती है पायल, जानें हैरान कर देने वाले फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 July 2023 at 15:44 IST