अपडेटेड 14 May 2025 at 16:03 IST

Summer care Tips: गर्मी बढ़ने पर लगती है थकान? इन उपायों को अपनाकर दूर करें समस्या

How do I stop feeling weak in the heat? गर्मी में थकान कैसे कम करें? गर्मी होने पर थकान महसूस करना कैसे बंद करें? जानें...

Summer care Tips | Image: freepik

How do I stop feeling weak in the heat? गर्मी अपने चरम पर हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन इस मौसम में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे व्यक्ति की थकान भी बढ़ती जाती है। इसके पीछे डिहाइड्रेशन की समस्या, अत्यधिक पसीना आना, तेज धूप आदि कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बता दे कि यदि गर्मी बढ़ने पर थकान महसूस होती है तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गर्मी में होने वाली थकान को दूर करने के लिए कौन से तरीकों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

गर्मी में थकान कैसे कम करें?

  • बता दें कि आप अपनी डाइट में सूखा धनिया और आंवले को जोड़ें। सूखा धनिया बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। ये दोनों ही न केवल गर्मी के कारण होने वाली थकान को दूर करते हैं बल्कि चक्कर, उल्टी आदि समस्या को भी दूर करते हैं। 
  • आप अपनी डाइट में तुलसी के बीजों को जोड़ सकते हैं। बता दें इन बीजों में फाइबर पाया जाता है जो न केवल कूलिंग इफेक्ट देता है बल्कि इसके सेवन से शरीर को भी ठंडक मिलती है। 
  • आप अपनी डाइट में तरबूज को जोड़ सकते हैं। बता दे कि तरबूज के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो न केवल पानी की मात्रा को पूरा करते हैं बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। यह शरीर को गर्मी से भी बचाते हैं। 
  • आप गर्मियों में सौंफ का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप रात को पानी में सौंफ को भिगोएं और अगले दिन इसका सेवन करें। 
  • आप गर्मियों में गोंद कतीरा खा सकते हैं। बता दें गोंद कतीरा गुलाब जल में भिगोकर खाने से न केवल शरीर की गर्मी दूर होती है बल्कि शरीर में नेचुरल ठंडक भी बनी रहती है। 
  • आपको गर्मियों में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में एलोवेरा जूस, बेल का जूस, नारियल पानी आदि को जोड़ सकते हैं। इससे गट हेल्थ अच्छी होती है और गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: लोगों को क्यों पता होनी चाहिए ये जरूरी बात? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 16:03 IST