Holi के रंग में नहीं डालना चाहते भंग, तो त्योहार पर ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल; ये टिप्स आएंगे काम
पूरे देश में बड़ी ही उमंग और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले होली के त्योहार पर केमिकल वाले रंगों से अपनी आंखों को बचाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
Holi Par Ankho Ka Khyal Kaise Rakhe: बिना रंग के होली का त्योहार अधूरा है, लेकिन आज के समय में मार्केट में मिलने वाले रंग और गुलाल में हानिकारक केमिकल मिले हुए होते हैं, जिससे स्किन ही नहीं आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी होली के रंग में भंग न पड़े तो ऐसे में आप त्योहार के दिन कुछ आसान से टिप्स आजमा कर आंखों को रंगों के नुकसान से बचा सकते हैं।
दरअसल, कई लोग होली के दिन रंग लगाने के चक्कर में सामने वाले के चेहरे, नाक, कान और आंखों पर भी रंग लगा देते हैं और साथ ही कई बार चोट भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी आपके दोस्त, रिश्तेदार या होली खेलने वाले लोग करते हैं, तो आप इन टिप्स को अपनाकर अपनी आंखों को बचा सकते हैं।
होली के दिन आंखों का ऐसे रखें ख्याल
चश्मा पहनकर खेलें होली
अगर आप अपनी आंखों को रंगों और गुलाल से बचाना चाहते हैं, तो होली खेलते समय चश्मा पहनकर खेलें। यह आपकी आंखों को सीधे रंगों के संपर्क में नहीं आने देता है और इससे चोट भी नहीं लगती है।
हाथ अच्छी तरह से धोएं
होली के त्योहार पर ध्यान रखें कि रंग खेलने के दौरान बार-बार आंखों को न छुएं। अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ अच्छे से साफ कर लें।
हर्बल रंगों से खेलें होली
होली के दिन होली के खेलने के लिए केमिकल वाले रंगों की बजाय हर्बल कलर का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इनमें कोई रसायन नहीं होता है। ऐसे में अगर ये रंग आंखों में चला भी जाता है, तो कोई नुकसान नहीं होता है।
कॉन्टैक्ट लेंस न लगाएं
होली खेलने के दौरान कई लोगों को कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की आदत होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप होली खेलने के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में गंभीर संक्रमण हो सकता है।
चेहरे पर लगाएं क्रीम
होली खेलने से पहले चेहरे और आंखों के आसपास पेट्रोलियम जेली जरूर लगा लें। इससे आंखों की सुरक्षा होती है और रंग भी आसानी से छूट जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 22:30 IST