अपडेटेड 21 February 2025 at 21:48 IST

Sleeping Tips: गहरी नींद के लिए करें इस तेल से मालिश, जानें अन्य फायदे

What oil massages are good for sleep? रात को सोते समय नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? क्या नारियल तेल नींद के लिए अच्छा है? जानते हैं...

Sleeping Tips: गहरी नींद के लिए करें इस तेल से मालिश, जानें अन्य फायदे | Image: freepik

What oil massages are good for sleep? दिन भर काम करने के बाद लोग चाहते हैं कि रात को उन्हें गहरी और अच्छी नींद आए। लेकिन स्ट्रेस उनकी इस इच्छा को पूरा नहीं होने देता। जी हां, तनाव के कारण अक्सर लोग गहरी नींद नहीं ले पाते। इसके कारण भी अगले दिन फ्रेश महसूस नहीं करते। लेकिन गहरी नींद के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि रात को सोने से पहले नारियल तेल से मालिश की जाए तो इससे न केवल गहरी नींद आ सकती है बल्कि हमेशा समस्याएं भी दूर हो सकती है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नारियल तेल से मालिश करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

रात को सोते समय नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? 

  • पैरों की अच्छे से नारियल तेल से मसाज की जाए तो इससे न केवल शरीर रिलैक्स हो सकता है बल्कि थकान भी दूर हो सकती है। 
  • बता दें कि रात को सोने से पहले तनाव को दूर करने में ये तेल उपयोगी है। इसके कारण व्यक्ति फ्रेश भी महसूस कर सकता है। साथ ही आज का सिर दर्द भी दूर हो सकता है। 
  • नारियल के तेल से स्किन को पोषण मिलता है, जिससे न केवल ड्राई स्किन की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि आपके पैर सुंदर और कोमल भी लगते हैं। 
  • यदि आप रात को सोने से पहले नारियल के तेल से पैरों की मालिश करें तो इससे फटी एड़ियों की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 
  • बता दें कि कुछ लोगों की स्किन सख्त हो जाती है। ऐसे में यदि रात को सोने से पहले नारियल के तेल की मालिश की जाए तो स्किन को मुलायम भी बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Urine: पेशाब में जलन किस बीमारी के लक्षण हैं? तुरंत दिखाएं डॉक्टर को 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 21:48 IST