अपडेटेड 30 August 2023 at 11:29 IST
Skin Care Tips For Men : पुरुषों को भी रखना चाहिए स्किन का ख्याल, अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
Skin Care Tips For Men: पुरुषों को भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।
Skin Care Tips For Men: हेल्दी स्किन पाने के लिए स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। महिलाएं अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कई तरह के टिप्स फॉलो करती हैं लेकिन वहीं अगर बात पुरुषों की करें तो वह इस मामले में बिल्कुल नौसिखिये होते हैं। उन्हें अक्सर स्किन केयर के नाम पर सिर्फ साबुन से चेहरा धोते हुए देखा जाता है, लेकिन पुरुषों को भी अपनी स्किन का ध्यान महिलाओं की तरह ही रखना चाहिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- पुरुषों के लिए स्किन केयर रूटीन
- सख्त स्किन अब करेगी ग्लो
- आसान टिप्स के साथ करें स्किन की देखभाल
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की स्किन काफी रफ एंड टफ होती है, ऐसे में उनका स्किन केयर रूटीन काफी अलग होता है। कई पुरुष होते हैं जिन्हें अपनी स्किन से काफी समस्या होती हैं, तो चलिए हम बताते हैं कि पुरुष अपनी स्किन के लिए किस तरह का स्किन केयर रूटीन फॉल कर सकते हैं।
फेसवॉश
ज्यादातर पुरुषों का बाहर आना-जाना लगा रहता है, जिस वजह से उनकी स्किन पर धूल-मिट्टी जम जाती है। ऐसे में पुरुषों को दिन में दो बार फेसवॉश करना चाहिए। इससे उन्हें एक्ने और स्किन के डैमेज की समस्या नहीं होती है। पुरुषों को नीम से बने फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्क्रब
महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी अपनी स्किन को स्क्रब करना चाहिए। पुरुषों को हफ्ते में दो बार अपनी स्किन को स्क्रब जरूर करना चाहिए। स्क्रबिंग के लिए पुरुष कॉफी में चीनी मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं। इससे स्किन हेल्दी और चमकदार होगी, साथ ही स्किन में जमा डर्ट भी साफ होगा।
फेस मास्क
स्किन को डीप नरिश करने के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी होता है। आप अपने फेस पर नेचुरल फेस मास्क लगा सकते हैं। पुरुषों की स्किन सख्त होती है इसलिए उन्हें हल्दी-बेसन मास्क, दही का मास्क, टमाटर मास्क, ओट्स मास्क जैसे फेस मास्क हफ्ते में दो बार स्किन पर लगाने चाहिए। ये काफी असरदार है।
मॉइस्चराइजर
स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए पुरुषों को हमेश अपनी स्किन मॉइस्चराइज्ड रखनी चाहिए। इसके लिए पुरुष किसी वॉटर बेस्ट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन डीप नरिश होगी और ग्लो करेगी।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 August 2023 at 11:29 IST