तकिए के पास मोबाइल रखकर सोना है 'साइलेंट किलर', आज ही जान लें ये गंभीर नुकसान

तकिए के नीचे मोबाइल रखकर सोना जानलेवा साबित हो सकता है। जानें कैसे मोबाइल रेडिएशन और ब्लू लाइट आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।

मोबाइल को तकिए के पास रखकर सोना हैं खतरनाक | Image: Freepik

Mobile Radiation Side Effects: आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का खास हिस्सा बन गया है। हम अपना फोन हर समय साथ रखते हैं, यहां तक कि रात को सोते समय भी इसे तकिए के नीचे या सिरहाने रखना हमारी आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके लिए 'साइलेंट किलर' साबित हो सकती है?

मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज (Blue Rays) और खतरनाक रेडिएशन आपके स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डालते हैं। चाहे आप अलार्म लगाने के लिए फोन पास रखें या देर रात तक स्क्रॉलिंग करने के लिए, यह हर तरह से खतरनाक है।

नींद की कमी: हमारे फोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट सीधे तौर पर मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है। यह वही हार्मोन है जो हमारे शरीर को नींद आने का संकेत देता है और स्लीप साइकिल को नियंत्रित करता है। जब आप फोन पास रखकर सोते हैं, तो नींद की क्वालिटी में भारी गिरावट आती है और अनिद्रा (Insomnia) की समस्या पैदा होने लगती है।

माइग्रेन और सिर दर्द: मोबाइल फोन लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन छोड़ते हैं। जब फोन सिर के बहुत करीब होता है, तो इन तरंगों के कारण सुबह उठने पर भारीपन, लगातार रहने वाला सिर दर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

बैक्टीरिया पनपने का खतरा: मोबाइल स्क्रीन पर भारी मात्रा में बैक्टीरिया पनपते हैं, चेहरे के पास फोन रखकर सोने से ये कीटाणु त्वचा तक पहुंचकर कील-मुंहासे (Acne) पैदा कर सकते हैं।

कानों में जलन: मोबाइल रेडिएशन के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कानों में चुभन या जलन का एहसास हो सकता है।

मेंटल हेल्थ इशू: रात के समय नोटिफिकेशन की आवाज या लाइट न केवल नींद में खलल डालती है, बल्कि सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से चिंता (Anxiety) और तनाव (Stress) का स्तर भी बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और उसे अपने बेड से कम से कम 3-5 फीट की दूरी पर रखें।

यह भी पढ़ें: Nepal Accident: नेपाल में खाई में गिरी जीप, 17 लोगों के मौत की सूचना

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 April 2026 at 23:45 IST