अपडेटेड 2 July 2023 at 11:10 IST

Honey With Warm Water: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें क्यों

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। 

Side Effects Of Honey With Warm Water | Image: self

Side Effects Of Honey With Warm Water: अक्सर लोग वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद डालकर पीते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने पर वे जल्दी ही वेट लॉस कर लेंगे, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गर्म पानी में शहद का सेवन आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती हैं। आइए जानते हैं गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के नुकसान क्या-क्या नुकसान होते हैं।

क्यों नहीं करना चाहिए गर्म पानी के साथ शहद का सेवन

दरअसल, आज के समय में मोटा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं जिनमें से एक गुनगुने पानी में शहद डालकर पीना भी है, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। बता दें कि जब गर्म पानी में शहद मिलाया जाता है तो इसमें से एचएमएफ (HMF) नाम के एक केमिकल का उत्पादन होने लगता है जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से हो सकती हैं ये बीमारियां

  • आपको बता दें कि जब ये केमिकल हमारे शरीर में जाता है तो उससे टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने लगता है।
  • इसके अलावा गर्म पानी और शहद का सेवन शरीर में कार्सोजेनिक प्रभाव भी छोड़ता है जिससे कैंसर जैसी बीमारियां भी होने लगती हैं।
  • बता दें कि शहद की तासीर गर्म होती है और जब आप इसका सेवन गर्म पानी के साथ करते हैं तो दस्त लगने का खतरा बन सकता है।
  • वहीं आयुर्वेद में भी इस चीज का जिक्र किया गया है कि गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में विष पैदा होता है। ऐसे में गर्म चीजों के साथ शहद के सेवन से बचना चाहिए।
  • हालांकि आप वजन कम करने के लिए सादे पानी में शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। 

    यह भी पढ़ें... Monsoon: मानसून के मौसम में बनाएं जड़ी-बूटियों वाली चाय, टेस्ट से हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे, मिलेगी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Tea Benefits: अदरक और खजूर की चाय के आगे फिकी है मिल्क एंड ग्रीन टी, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 July 2023 at 11:10 IST