अपडेटेड 17 November 2025 at 21:02 IST

Navpancham Rajyog 2025: 30 साल बाद बनेगा शनि का पावरफुल राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

पौराणिक मान्यता के अनुसार आने वाले दिनों में शनि और बुध भगवान की कृपा से नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है। नवपंचम राजयोग के निर्माण से इन राशियों के ऊपर धन की बारिश हो सकती है।

नवपंचम राजयोग | Image: Freepik

ग्रह और नक्षत्रों के अनुसार राशिफल में बदलाव होते राहत है। जब ग्रहों की दिशा में बदलाव होता है, तो सभी 12 राशियों पर उसका असर पड़ता है। अन्य ग्रहों की तरह जब शनि और बुध का दिशा बदलता है, तो कई राशियों को ऊपर धन की बारिश भी होती है। इसलिए कई लोग राशि के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार आने वाले दिनों में शनि और बुध की कृपा से एक ऐसा संयोग बनने वाला है, जो पिछले 30 सालों में ऐसा नहीं हुआ। जी हां, आने वाले दिनों में नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिसके चलते कई राशियों को धन का लाभ से लेकर सफलता मिल सकती है। अगर आप भी राशि शनि और बुध पर भरोसा करते हैं, और पूजा-पाठ करते हैं, तो फिर आपको भी नवपंचम राजयोग का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

गृह और नक्षत्रों के अनुसार कन्या राशि वालों को बुध-शनि का नवपंचम राजयोग अच्छा हो सकता है। इनके प्रवेश से बिगड़े काम से लेकर रुके हुए काम भी आसान हो सकते हैं। व्यापार से लेकर नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक पक्ष शानदार रहने वाला है। अगर आप किसी नए कार्य के लिए जा रहे हैं, तो सफल भी सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत भी अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

नवपंचम राजयोग के निर्माण से मीन राशि वालों का शानदार दिन जाने वाला है। जी हां, ग्रह और नक्षत्रों के अनुसार मीन वालों के जीवन में की अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आय में तेजी आएगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार में प्यार बना रहेगा। बेकार के खर्च से बच सकते हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है। इस संयोग से आत्म विश्वास और पराक्रम में सुधार होगा।

मिथुन राशि

नवपंचम राजयोग के आगमन से मिथुन राशि वालों को लाभ ही लाभ होने वाला है। इस शानदार संयोग के चलते मिथुन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में धन का लाभ लिखा हुआ है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। निवेश भी कर सकते हैं। नवपंचम राजयोग ले आगमन से कार्य में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत भी ठीक रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Monday Remedies : सोमवार के दिन करें ये धार्मिक उपाय, भगवान शिव की कृपा से बनेगा आपका हर काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 November 2025 at 21:02 IST