Sattu Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन वाला सत्तू का पराठा, पति से लेकर बच्चों के टिफिन तक सब के लिए परफेक्ट रेसिपी
Sattu Ka Paratha: सत्तू का पराठा एक ऐसा नाश्ता है जो स्वाद, सेहत और सुविधा तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
High Protein Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो सत्तू का पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ पेट भरने वाला होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है। बता दें कि इसे आप बच्चों के टिफिन से लेकर पति के लंच बॉक्स तक में आसानी से दे सकते हैं। तो चलिए जानते सत्तू पराठा बनाने की आसान विधि-
सत्तू क्या होता है?
सत्तू भूने हुए चने का आटा होता है, जो बिहार और उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
सत्तू पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
आटा गूंधने के लिए:
- 2 कप गेहूं का आटा
- पानी आवश्यकतानुसार
- 1 चुटकी नमक
स्टफिंग के लिए:
- 1 कप सत्तू
- 1 बारीक कटा प्याज
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- 1-2 चम्मच सरसों का तेल
- हरा धनिया
सत्तू पराठा बनाने की विधि
- सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक मिलाकर नरम आटा गूंध लें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- एक बाउल में सत्तू डालें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- ध्यान रखें कि मिश्रण थोड़ा नम होना चाहिए ताकि पराठा सूखा न लगे।
- आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू की स्टफिंग भरें और हल्के हाथ से बेल लें।
- गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- गरमा-गरम सत्तू पराठा दही, अचार या चटनी के साथ परोसें। यह स्वाद में लाजवाब लगता है।
सत्तू का पराठा खाने के फायदे क्या हैं?
- सत्तू में हाई प्रोटीन होता है।
- पाचन के लिए अच्छा है।
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
- वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
अन्य टिप्स
- अगर स्टफिंग सूखी लगे तो थोड़ा पानी या तेल मिला सकते हैं।
- बच्चों के लिए हल्का मसाला रखें।
- इसे ट्रैवल या टिफिन के लिए भी आसानी से पैक किया जा सकता है।
सत्तू का पराठा एक ऐसा नाश्ता है जो स्वाद, सेहत और सुविधा तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 07:34 IST