अपडेटेड 20 December 2025 at 19:47 IST

Roti khane ka Tareeka: रोटी खाने का सही तरीका क्या है और दिन में कितनी बार खानी चाहिए?

Roti khane ka Tareeka: भारतीय थाली रोटी के बिना अधूरी मानी जाती है। यह हमारे भोजन का मुख्य हिस्सा है। अक्सर हम अनजाने में गलत समय पर या गलत मात्रा में रोटियां खा लेते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे भारीपन, गैस या वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रोटी खाने का सही तरीका क्या है?

Roti khane ka Tareeka | Image: Freepik

Roti khane ka Tareeka : भारत में भोजन का मतलब ही दाल, चावल और रोटी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस रोटी को हम रोज खाते हैं, उसे खाने का सही तरीका और नियम होता है? रोटी खाने के बाद पानी पीना चाहिए या फिर नहीं? गलत तरीके से खाई गई रोटी पाचन में समस्या और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। ये चीजें आपकी सेहत को प्रभावित करती हैं। 

आइए इस लेख में विस्तार से रोटी खाने का सही तरीका और रोटी कितनी बार खानी चाहिए? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गर्म रोटी खाएं

आप हमेशा कोशिश करें कि रोटी हमेशा ताजी और गरम खाएं। रखी हुई या ठंडी रोटी सख्त हो जाती है, जिससे उसे पचाने में पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

रोटी चबा-चबाकर खाएं

रोटी कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत है। इसका पाचन आपके मुंह के सलाइवा से होता है। जब आप रोटी को अच्छी तरह चबाते हैं, तो वह लार के साथ मिलकर आसानी से पचती है और शरीर को ऊर्जा देती है।

रोटी में घी लगाकर खाएं

सूखी रोटी की तुलना में रोटी पर हल्का घी लगाकर खाना बेहतर माना जाता है। ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता है और यह जोड़ो के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

रोटी खाने का सही कॉम्बिनेशन है जरूरी 

रोटी को हमेशा दाल या सब्जियों के साथ खाएं। चोकर वाली रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

ये भी पढ़ें - India’s Most Expensive Vegetable: बिहार और हिमाचल का खजाना, भारत की वो अनोखी सब्जी जो बना सकती है किसी को भी करोड़पति

दिन भर में कितनी रोटी खानी चाहिए?

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो उस हिसाब से भी आप रोटी खा सकते हैं। यदि आप सामान्य डेस्क जॉब करते हैं, तो दोपहर के भोजन में 2 से 3 रोटी और रात के खाने में 1 से 2 रोटी पर्याप्त है। जो लोग जिम जाते हैं या भारी काम करते हैं, वे अपनी भूख और ऊर्जा की जरूरत के अनुसार 3 से 5 रोटी ले सकते हैं। रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए, रात में दोपहर की तुलना में कम रोटी खानी चाहिए।

क्या रोटी और चावल साथ खाना सही है?

अक्सर लोग एक ही समय में रोटी और चावल दोनों खाते हैं। दोनों ही कार्बोहाइड्रेट का भंडार माना जाता है। इसलिए आप रोटी या फिर चावल खा रहे हैं तो एक साथ न खाएं और अगर खा रहे हैं तो दोनों का मात्रा बराबर रखें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 December 2025 at 19:47 IST