अपडेटेड 1 February 2024 at 19:18 IST

Apple: सेब खाने से पहले समय का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है सेहत को नुकसान, जानें कब खाएं

Apple खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसे अगर आप सही समय पर खाते हैं, तभी आपको इसका फायदा होता है।

किस समय खाना चाहिए सेब | Image: freepik

What Right Time To Eat Apple: सेब खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही बॉडी को कई सारी परेशानियों से भी बचाने का काम करता है, लेकिन क्या आप सेब को खाने का सही समय जानते हैं। दरअसल, अगर आप सेब को गलत समय पर खाते हैं, तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

सेब में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम, केरसेटिन, कैटचिन और क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन पूरे दिन में कुछ ऐसे समय भी होते हैं, जब सेब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं कब-कब सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस समय सेब खाने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

रात में 
रात में सेब खाना फायदे के बजाय नुकसानदेह साबित हो सकता है। साथ ही ऐसा करने पर आपकी नींद में भी खलल पड़ सकती है। दरअसल, सेब में शक्कर और फ्रूक्टोज होता है जो आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखता है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है। वहीं सेब में उच्च फाइबर होता है। रात को सेब खाने से कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में रात के समय में भूलकर भी सेब नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Dark Underarms: काले अंडरआर्म्स से होना पड़ता है शर्मिंदा? अपनाएं ये टिप्स जल्द दिखेगा फर्क

खाना खाने के बाद न खाएं सेब
खाना खाने के बाद भी सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। भोजन के बाद तुरंत इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और सेब का एसिड भोजन के पाचन को धीमा कर सकता है और अपच का कारण बन सकता है।  इसलिए, खाना खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही सेब का सेवन करना चाहिए।

शाम को न खाएं सेब 
शाम को सेब खाने से रात में पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शाम के समय में सेब खाने से एसिडिटी, गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो शाम के समय में सेब खाने से बचें।

यह भी पढ़ें… Valentine's Day तक वजन करना है कम? तो ऐसे करें पालक का सेवन, जल्द होगा Weight Loss

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 17:44 IST