अपडेटेड 27 February 2024 at 16:33 IST
Garlic Benefits: हार्ट से BP तक की परेशानियों को करना है कम, तो इस तरह करें लहसुन का सेवन
Garlic With Hot Water: रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की कलियां खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।
Garlic With Hot Water: आमतौर पर खाने में स्वाद और खुशबू को बढ़ाने का काम करने वाली लहसुन की कलियां सेहत के लिए भी बड़े काम की होती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई सारी परेशानियों को दूर करने के काम करती है। वहीं अगर लहसुन का सेवन गर्म या गुनगुने पानी के साथ करते हैं, हार्ट से लेकर बल्ड शुगर जैसी कई बीमारियां खत्म हो सकती है।
Garlic में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफंगल, एंटीपैरासिटिक, विटामिन B6, C, फाइबर और मैग्नीज जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में लहसुन की सिर्फ 1 कली गुनगुने पानी के साथ खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे होते हैं।
गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मिलती है मदद
आज के समय में लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। अगर यह शरीर में बढ़ जाता है, तो दिल से जुड़ी परेशानी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली गुनगुने पानी के साथ खाने से इसे कंट्रोल में किया जा सकता है।
पाचन दुरुस्त करने में मदद करे
रोजाना गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट संबंधित परेशानी जैसे- गैस, ब्लोटिंग, पेट में दर्द आदि से राहत मिलती है।
बीपी कंट्रोल करने में मदद करे
लहसुन में मौजूद तत्व खून को नेचुरली पतला रखने में मददगार होता है। ऐसे में रोजाना गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करे
लहसुन में मौजूद एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होता है। रोजाना गुनगुने पानी के साथ 1 लहसुन की कली खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
दिल को हेल्थी रखने में मदद करे
लहसुन में मौजूद गुण दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार है। इसलिए रोजाना लहसुन की एक कली गुनगुने पानी के साथ खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Bangles: शादी के बाद महिलाएं पहने इस रंग की चूड़ियां, बदल जाएगा पति का भाग्य; रिश्ते में आएगी मिठास
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करे
आज के समय में आम हो चुकी ब्लड शुगर की समस्या को भी कंट्रोल करने में लहसुन की कली काफी मददगार साबित होती है। इसके लिए लहसुन की 1 कली रोजाना खाली पेट गर्म या गुनगुने पानी के साथ खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 February 2024 at 16:27 IST