अपडेटेड 24 February 2024 at 17:16 IST
PCOS फैट को करना है कम, तो पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर
PCOS की वजह से अक्सर महिलाओं का वजन काफी तेजी से बढ़ जाता है, जिसे कम करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में आप पानी में कुछ चीजें मिलाकर पी सकते हैं।
How To Reduce Weight Gain In PCOS: आज के समय में लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं, जो PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी की समस्या से जूझ रही हैं। आम तौर पर यह समस्या महिलाओं में 30 से 35 साल की उम्र में देखा जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह कम उम्र की लड़कियों में यह देखने को मिल रहा है। इसमें हार्मोनल इंबैलेंस की वजह होता है जिसका असर लड़कियों की पूरी सेहत पर पड़ता है।
PCOS की समस्या होने पर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी ही नहीं, बल्कि उनका वजन, मूड और डाइजेशन समेत कई चीजें प्रभावित होती हैं। खासकर हार्मोनल इंबैलेंस के चलते बेली फैट बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीसीओएस में बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर के कुछ मसालों को सही मात्रा में और सही समय पर पानी में मिलाकर पिएं।
PCOS में बढ़े हुए वजन को ऐसे करें कम
सौंफ, मेथी और दालचीनी का पानी
सौंफ
सौंफ में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाती है। जिसकी वजह से शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
मेथी
पीसीओएस में मेथी दाने, इंसुलिन रेजिस्टेंट को कम करने और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं।
दालचीनी
दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स डाइजेशन को भी सुधारते हैं।
मेथी, सौंफ और दालचीनी हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में फायदेमंद है। ऐसे में इस ड्रिंक से पीरियड्स भी रेगुलर होते हैं और पीरियड के दिनों मे आने वाले क्लॉट्स भी कम होते हैं। साथ ही यह PCOS में बढ़े हुए वजन को भी कम करते हैं।
कैसे तैयार करें सौंफ, मेथी और दालचीनी का पानी
सामग्री
मेथी के बीज- आधा चम्मच
दालचीनी का पाउडर- आधा चम्मच
सौंफ के बीज -1 चम्मच
विधि
सभी चीजों को पानी में मिलाएं।
इसे 5 मिनट तक उबालें।
इसे छानकर खाली पेट पिएं।
कुछ ही दिनों में असर दिखेगा।
यह भी पढ़ें… Deepak Upay: दीपक के ये 7 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा मान-सम्मान
योगा और एक्सरसाइज भी है जरूरी
इसके अलावा पीसीओएस में हेल्दी लाइफस्टाइल, योगा और एक्सरसाइज भी जरूरी है। साथ ही सही खान-पान का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी होता है। वहीं इन 3 चीजों के पानी से PCOS बेली से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 17:16 IST