अपडेटेड 24 January 2024 at 11:54 IST
Back Pain: आफत बन गया है दर्दनाक बैक पेन, ये गलत आदतें हो सकती हैं वजह; फौरन छोड़ें
Back Pain Causes: अगर आपको पीठ के दर्द की समस्या है तो इसके पीछे आपकी कई गलत आदतें भी हो सकती हैं।
Back Pain Causes: कई लोग जिद्दी बैक पेन यानी पीठ के दर्द की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। वह चाहे कितनी ही दवा-पट्टी या एक्सरसाइज क्यों न कर लें उनका बैक पेन जस का तस बना रहता है। क्या कभी आपने सोचा है कि इतना बैक पेन होने के पीछे का कारण क्या हो सकता है? नहीं! तो चलिए हम बताते हैं।
दरअसल, बैक पेन हमेशा हमारी कुछ गलत आदतों की वजह से होता है। अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी की अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लेंगे तो हम इस तरह के जिद्दी बैक पेन की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलत आदतों के बारे में जिनकी वजह से हमें अक्सर बैक पेन की समस्या का सामना करना पड़ता है।
बैक पेन के पीछे हो सकती हैं ये गलत आदतें
गलत पोश्चर
अगर आप लगातार एक ही पोश्चर में बैठे रहते हैं या आपका पोश्चर गलत है तो ये सीधे आपकी स्पाइन पर असर डाल सकता है। इसका असर सबसे ज्यादा लोअर बैक पर पड़ता है।
कंधों पर ज्यादा वजन
कई लोग ऑफिस जाते समय या घर के कुछ कामों को करते समय कंधों पर काफी हैवी बैग या हैवी वेट कैरी कर लेते हैं। जो कि हमारी पीठ पर असर डालकर बैक पेन का कारण बन सकता है। इससे आपकी हेल्थ भी खराब हो सकती है।
फोन का इस्तेमाल
फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से इसका असर हमारी गर्दन के साथ-साथ शोल्डर और पीठ पर भी पड़ता है। जिसकी वजह से हमारा पोश्चर खराब हो जाता है और हमें पीठ दर्द जैसी समस्या होने लगती है।
झुकना
ज्यादा या गलत तरीके से झुकने की वजह से भी पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप जमीन पर पड़ी किसी चीज को उठा रहे हैं तो आपको कमर से झुकने के बजाय अपने घुटनों को मोड़कर बैठने के बाद चीज उठानी चाहिए। आपको घर में झाड़ू लगाते समय भी इस पोश्चर का इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 10:02 IST