अपडेटेड 17 March 2026 at 20:34 IST
Kaccha Papaya Vs Paka Papaya: पाचन और इम्यूनिटी के लिए पपीता कच्चा खाएं या पका? जानें कौन ज्यादा फायदेमंद
Kaccha Papaya Vs Paka Papaya: पपीता एक ऐसा सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पाचन और इम्यूनिटी के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं कि कच्चा या पका पपीता कौन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा है?
Kaccha Papaya Vs Paka Papaya: पपीता एक ऐसा फल है जो स्वाद में मीठा और गुणों में भरपूर और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी वरदान है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि सेहत के लिहाज से कच्चा पपीता ज्यादा फायदेमंद है या पका हुआ पपीता।
पपीते को कच्चे और पके दोनों तरीके से खाने के फायदे और आषधीय गुण है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य की जरूरतों के हिसाब से कौन सा विकल्प बेहतर है।
पाचन के लिए कौन है बेहतर?
- पाचन के मामले में कच्चा पपीता, पके हुए पपीते से थोड़ा आगे निकल जाता है। इसमें 'पपेन' नामक एंजाइम की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव कम पड़ता है। अगर आपको कब्ज या पुरानी बदहजमी की समस्या है, तो कच्चा पपीता एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।
- पके हुए पपीते में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को साफ रखने और बाउल मूवमेंट को आसान बनाने में मदद करती है।
इम्यूनिटी और विटामिन्स के लिए कौन है फायदेमंद?
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पका हुआ पपीता एक पावरहाउस है। जैसे-जैसे पपीता पकता है, इसमें विटामिन C और विटामिन A का स्तर बढ़ जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
- कच्चे पपीते में विटामिन C तो होता है, लेकिन पके हुए के मुकाबले कम। हालांकि, यह मैग्नीशियम और पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है।
वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म कौन सा पपीता खाएं?
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो तो कच्चा पपीता आपके डाइट चार्ट में जरूर होना चाहिए। कच्चे पपीते में कैलोरी बहुत कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कौन सा पपीता खाएं?
आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा पपीता महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को संकुचित करने में मदद करता है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या में सुधार हो सकता है।
ध्यान दें: गर्भवती महिलाओं को कच्चा पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।
त्वचा के निखार के कौन सा पपीता खाएं?
त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए पका पपीता सबसे अच्छा है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। वहीं, कच्चे पपीते का उपयोग अक्सर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए फेस पैक के रूप में किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 20:34 IST