अपडेटेड 22 March 2023 at 08:02 IST

Ramadan 2023: रमजान के दौरान ऐसे रखें सेहत का ख्याल, बॉडी को ना होने दें हाइड्रेट

रमजान के दौरान खुद को कैसे स्वस्थ और फिट रखें आइए जानते हैं।

PC: ANI | Image: self

Ramadan 2023: रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। रमजान महीने की शुरूआत चांद दिखाई देने पर निर्भर होती है। इस्मलामी कैलेंडर के नौवें महीने को रमजान कहा जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं। इस दौरान पूरे दिन ना ही कुछ खाया जाता है और ना ही पानी पिया जाता है। ऐसे में रोजा रखने से पहले कुछ दिनों के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में रमजान के दौरान खाने और सोने के पैटर्न में तमाम बदलावों के चलते फिट रहना मुश्किल हो सकता है। तो आइए ऐसे में जानते हैं कि उपवास के दौरान स्वस्थ और फिट कैसे रहा जा सकता है।

गौरतलब है कि पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार में ज्यादा खाने की इच्छा होगी, लेकिन ऐसा करने से आपको थकान, पेट में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मालूम हो कि इफ्तार के दौरान सबसे ज्यादा प्यास लगी होती है लेकिन उस वक्त ज्यादा खाने और पीने से बचें। 

रोजा खोलने के दौरान ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रहें और लिक्विड लें। ताजा जूस, स्मूदी, प्रोटीन शेक और तमाम तरह के लिक्विड का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट होगा और खुद को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। हालांकि इस दौरान कॉफी, चाय का सेवन करने से बचें। 

रोजा के समय पर्याप्त नींद लें क्योंकि नींद की कमी स्वास्थ्य और कामकाजी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। रोजा के दौरान दिन में 20 मिनट की झपकी लेना खुद को सक्रिय रखने के लिए जरूरी है।

रमजान के दौरान खाया जाने वाला सुहूर दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। यह ठीक वैसे ही होता है जैसे हम रोजाना अपना सुबह का नाश्ता करते हैं। अगर आप सूर्यास्त तक उपवास कर रहे हैं, तो यह आपको दिनभर ऊर्जावान बने रहने में मददगार साबित होगा। 

रमजान कब से होगा शुरू- 22 या 23 मार्च ?

इस साल अगर शाबान का महीना 29 दिनों का हुआ तो पहला रोजा 22 मार्च को रखा जाएगा। लेकिन अगर 22 मार्च को चांद नहीं दिखा तो पहला रोजा 23 मार्च को रखा जाएगा। चांद नजर आते ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाती है। तरावीह वो खास नमाज है जो सिर्फ रमजान में ही पढ़ी जाती है।

क्या होता है सेहरी और इफ्तार?

रमजान शुरू होने के पहले दिन से ही सेहरी किया जाता है। सुबह में फजर की अजान होने से पहले तक सेहरी का समय होता है। इस महीने में सुबह की अजान के बाद पूरे दिन शाम तक कुछ नहीं खाया जाता है। मगरीब की अजान होते ही इफ्तार किया जाता है। इफ्तार करने के बाद से सुबह सेहरी तक खाया जा सकता है। रोजा रखकर पूरे दिन बिना खाए पिये 5 बार नमाज अदा की जाती है। 

यह भी पढ़ें: OTT पर इन Movies को नहीं देखा तो होगा पछतावा, आने वाली हैं और भी ज्यादा मजेदार Web Series और मूवीज

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 March 2023 at 08:01 IST