अपडेटेड 17 December 2025 at 21:41 IST

Ragi Roti Side Effects: किन लोगों को नहीं खानी चाहिए रागी के आटे से बनी रोटी, हेल्थ पर पड़ सकती है भारी

Ragi Roti Side Effects: अगर आप अपनी डाइट बेहतर करने के लिए रागी की रोटी को खाना शुरू कर दिया है, तो सबसे पहले जान लें कि किन लोगों को रागी के आटे से बनी रोटी नहीं खानी चाहिए।

Ragi Roti Side Effects | Image: freepik

Ragi Roti Side Effects: रागी यानी फिंगर मिलेट को आजकल हेल्दी डाइट में गिना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खासतौर पर ये सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है। हालांकि, हर हेल्दी चीज सभी के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं। कुछ खास हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए रागी की रोटी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं किन 5 लोगों को रागी की रोटी खाने से बचना चाहिए।

किडनी के मरीज

रागी की रोटी में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए ज्यादा पोटैशियम शरीर में दिक्कत पैदा कर सकता है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती हो, तो ज्यादा मात्रा में पोटैशियम शरीर से बाहर नहीं निकल पाता, जिससे किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में रागी की रोटी का ज्यादा सेवन किडनी की स्थिति को और गंभीर बना सकता है। किडनी मरीजों को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

पाचन संबंधी समस्या

रागी में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आमतौर पर पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन जिन लोगों को पहले से गैस, अपच, सूजन या कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए रागी की रोटी परेशानी बढ़ा सकती है। अधिक मात्रा में रागी खाने से पेट भारी लगना और गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे लोगों को रागी को धीरे-धीरे डाइट में शामिल करना चाहिए या समस्या बढ़ने पर इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

हाइपोथायरॉयडिज्म के मरीज

रागी में गोइट्रोजन के तत्व मौजूद होते हैं, जो थायरॉयड ग्लैंड के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। हाइपोथायरॉयडिज्म से पीड़ित लोगों में पहले ही थायरॉयड हार्मोन का स्तर कम होता है। ऐसे में रागी का ज्यादा सेवन हार्मोन असंतुलन को और बढ़ा सकता है। थायरॉयड मरीजों को रागी की रोटी कम मात्रा में ही खानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के बिना इसे रोजाना डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

रागी से एलर्जी

कुछ लोगों को रागी या बाकी के मिलेट्स से एलर्जी हो सकती है। ऐसे मामलों में रागी खाने के बाद खुजली, स्किन पर रैशेज, सूजन या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर रागी की रोटी खाने के बाद शरीर में कोई भी गलत तरीके के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एलर्जी होने पर रागी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना ही सही ऑप्शन होता है।  

लो ब्लड शुगर

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता। हालांकि, जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से ही कम रहता है, उनके लिए रागी की रोटी नुकसानदायक हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Fafda Jalebi Recipe: फाफड़ा और रसीली जलेबी घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 21:41 IST