अपडेटेड 5 August 2024 at 19:56 IST

Kalonji Doodh: पुरुषों के लिए वरदान है कलौंजी दूध, सोने से पहले पीने से होते हैं जबरदस्त फायदे

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली कलौंजी (Kalonji) पुरुषों के लि (Milk) के साथ सेवन करने से पुरुषों को कई फायदे होते हैं।

पुुरषों के लिए कलौंजी दूध के फायदे | Image: Freepik

Purusho Ke Liye Kalonji Doodh Ke Fayde: आमतौर पर खाने में तड़का लगाने के काम आने वाली कलौंजी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अगर दूध के साथ इसका सेवन किया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। वहीं अगर पुरुष रात में सोने से पहले कलौंजी वाले दूध का सेवन करते हैं उन्हें इसके जबरदस्त फायदे होते हैं।

दरअसल, कलौंजी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, ऑयरन, कॉपर, फास्फोरस और फोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं दूध में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-D, विटामिन B12 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी और दूध का सेवन अगर एक साथ किया जाता है तो ये सेहत के लिए कई गुना फायदेमंद हो जाता है।

पुरुषों को रात में सोने से पहले क्यों पीना चाहिए कलौंजी वाला दूध?

आयुर्वेद के मुताबिक रात में सोने से पहले अगर पुरुष दूध में कलौंजी के 5-10 दाने मिलाकर पिएं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाएंगे। दूध और कलौंजी में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं तो मिलकर पुरुषों को हेल्दी रखने और उनकी शारीर कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि रात में सोने से पहले कलौंजी वाला दूध पाने से पुरुषों में कौन-कौन से फायदे होते हैं।

रात में कलौंजी वाला दूध पीने से पुरुषों में होते हैं ये फायदे

इम्यूनिटी के लिए (Immunity)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कलौंजी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

वेट लॉस के लिए (Weight Loss)
वजन कम करने के लिए कलौंजी वाला दूध काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे खाना तेजी से पच जाता है। साथ ही इससे पेट भी साफ होता है।

स्टेमिना के लिए (Stamina)
जिन पुरुषों में स्टैमिना की कमी होती है उनके लिए कलौंजी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसे पीने से स्टेमिना बढ़ता है और इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी के लिए (Physical Weakness)
कलौंजी वाले दूध के सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर होती है जिससे उनकी फर्टिलिटी बढ़ने में सहायता मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है।

स्पर्म क्वालिटी के लिए (Sperm Quality)
इस ड्रिंक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों इम्प्रूव होती है। इसलिए रोज सोने से पहले पुरुषों को कलौंजी वाला दूध जरुर पीना चाहिए।

कैसे बनाएं कलौंजी वाला दूध? (Kaise Banaye Kalaunji Wala Dudh)

  • इसे बनाने के लिए आपको कलौंजी, गुड़ और दूध की जरुरत होगी। 
  • कलौंजी वाला दूध बनाने के लिए कलौंजी में छोटा सा गुड़ डाल कर इस कूट लें।
  • अब दूध गर्म करें और उसमें इसे मिला लें।
  • अब सोने से पहले इसे पिएं और सो जाएं।

यह भी पढ़ें… Cloves: किडनी से कैंसर तक कई बीमारियों का रामबाण इलाज है 2 लौंग, खाने से होते हैं जबरदस्त फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 19:56 IST