अपडेटेड 23 August 2023 at 12:47 IST

Pudina For Kidney: किडनी के लिए बड़े काम का है पुदीने का पत्ता, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे

ठंडी तासीर वाला पुदीने का पत्ता केवल जायका बढ़ाने के काम नहीं आता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत ही फादेमंद होता है। आइए जानते हैं पुदीने के फायदों के बारे में...

Kidney Ke Liye Pudina Ke Fayde | Image: self

Kidney Ke Liye Pudina Ke Fayde: अपने अनोखे स्वाद और खाने का जायका बढ़ाने के लिए जानी जाने वाली पुदीने की पत्तियां हेल्थ से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम भी करती हैं। हजारो सालों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद है जो किडनी, मल-मूत्र संबंधित बीमारियां और शारीरिक कमजोरी दूर करने के काम आ सकते हैं। यह दस्त, पेचिश, बुखार, पेट के रोग, लीवर को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं पुदीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • पुदीना में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • किन बीमारियों में काम आता है पुदीना?
  • कैसे करें पुदीने का इस्तेमाल?

पुदीना में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

पुदीने की पत्तियां कई सारे गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेट्री गुणों के साथ-साथ कई तरह के मिनरल्स, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज और विटामिन A भी मिलता है। 

किन बीमारियों में काम आता है पुदीना?

अगर आप रोजाना नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करते हैं तो पेट की गंभीर समस्याओं, पाचन तंत्र, दिमाग तेज करने, सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किडनी, मल-मूत्र संबंधित बीमारियां और शारीरिक कमजोरी, दस्त, पेचिश, बुखार, पेट के रोग, लीवर को ठीक करने के लिए किया जाता है।

किडनी के लिए कैसे फायदेमंद है पुदीना?

आयुर्वेद में पुदीना किडनी के लिए फायदेमंद माना गया है। क्योंकि ये किडनी की अच्छी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, लेकिन जिन लोगों को किडनी में पथरी है उनके लिए इसकी अनुशंसा नहीं की जाती है। ऐसे में अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी शिकायत है तो बिना किसी डॉक्टर की सलाह के पुदीने का सेवन न करें।

कैसे करें पुदीने का इस्तेमाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुदीने के 5 से 10 पत्ते ही इन बीमारियों को दूर करने के लिए काफी है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस 7-10 पुदीने की पत्तियों को एक गिलास पानी में 5 मिनट के लिए उबालना है और इसे छानकर सुबह सबसे पहले इसका सेवन करना है। यह आपकी सभी बीमारियों को शांत करेगा।

यह भी पढ़ें... Vastu: क्या आपके घर में भी अचानक दिखाई देने लगी हैं लाल चीटियां? जानें किस बात का है संकेत 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Curry Leaves: पोषक तत्वों का भंडार है करी पत्ता, खाली पेट सेवन से इन 7 परेशानियों से मिलता है छुटकारा

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 August 2023 at 12:47 IST