अपडेटेड 5 March 2024 at 10:38 IST
दिनभर रहना चाहते हैं फ्रेश और एनर्जेटिक, तो सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर ये टेस्टी ब्रेकफास्ट
Protein-Rich Breakfast: प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
High Protein Breakfast: ब्रेकफास्ट हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। सुबह का ब्रेकफास्ट हमें दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है। ये एस ऐसा मील है जिसे हमें बिना कंजूसी के भरपूर मात्रा में स्वाद लेकर खाना चाहिए। सुबह खाए जाने वाला ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखें।
ऐसे में आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट आपको एनर्जी देने के साथ-साथ सेहत को हेल्दी बनाए रखने का भी काम करेगा। दरअसल, प्रोटीन चयापचय को उत्तेजित करता है और मसल्स को भी मेंटेन करने का काम करता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों की वृद्धि और रिकवरी करने में भी मददगार है। ऐसे में अगर आप भी सुबह-सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं तो आपको ये फूड ऑप्शन जरूर ट्राई करने चाहिए।
प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट
अंडा
अंडे कई सारे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन भी भारी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहेंगे।
ग्रीक योगर्ट पारफेट
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ फलों, ड्राईफ्रूट्स और शहद को ग्रीक योगार्ट में मिलाकर खाते हैं तो ये आपको ढेर सारा प्रोटीन देने का काम करेगा। ये टेस्टी होने के साथ-साथ लाइट और हेल्दी भी होगा।
पनीर
प्रोटीन युक्त नाश्ता करने के लिए आप ब्रेकफास्ट में पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पनीर में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
पालक
पालक में प्रोटीन ही नहीं बल्कि खनिज, आयरन, विटामिन के, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन ई और विटामिन सी समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए आपको ब्रेकफास्ट में पालक से बनी चीजों का सेवन भी करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 March 2024 at 07:57 IST