अपडेटेड 23 July 2024 at 19:24 IST

प्रेग्नेंट महिलाएं मानसून में अपनी डाइट का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

Pregnancy में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है, वहीं मानसून में प्रेग्नेंटि महिलाओं कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें | Image: freepik

Pregnancy Diet In Monsoon: मानसून का सीजन आते ही लोग राहत की सांस लेते हैं। बारिश के दिनों में बरसात की वजह से मौसम सुहाना हो जाता है। ऐसे में मौसम में बदलाव से लेकर लोगों के खान-पान तक में कई तरह के बदलाव होते हैं, लेकिन यह सीजन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही मुश्किल भरा होता है। दरअसल, मानसून के दिनों में बैक्टीरियल और इंफेक्शनल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत ही जल्दी अपनी चपेट में लेता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को मानसून के मौसम में अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

बरसात के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न खाएं ये चीजें

कच्चा अंडा और अंडर कुक्ड मांस
मानसून के दिनों में कच्चा और अंडर कुक्ड मांस या अंडा प्रेग्नेंट महिलाओं को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के दिनों में ऐसी चीजों में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ बच्चे की सेहत पर भी बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
मानसून के सीजन में गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों को भी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि बारिश के दिनों में मानसून बदलने और ह्यूमिडिटी के कारण इन सब्जियों में बैक्टीरिया और फंगल ग्रोथ का खतरा बढ़ जाता है, जो महिला और बच्चे दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

फलों का जूस
वैसे तो फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन मानसून के दिनों में फलों का जूस और एप्पल साइडर विनेगर यह दोनों ही चीजें कच्चे फलों से बनाए जाते हैं और इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए हाई शुगर और प्रिजवेर्टिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में मानसून के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। यह जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत के लिए बुरा साबित होता है।

चाय और कॉफी
प्रेग्नेंट महिलाओं को मानसून के दिनों में चाय और कॉफी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से बीपी और हार्ट रेट बढ़ता है, जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

यह भी पढ़ें… Psoriasis: बरसात में बढ़ जाता है सोरायसिस का खतरा, खुजली कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 19:24 IST