अपडेटेड 22 November 2023 at 20:49 IST
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं ये मीठा फल, मिलते हैं गजब के फायदे
Sharifa सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, वहीं अगर इस फल को प्रेग्नेंट महिला खाती है, तो उसे कई फायदे होते हैं।
Pregnancy Me Sharifa Khane Ke Fayde: सीजनी फलों में बहुत से फल शामिल हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इन्हीं में से एक शरीफा यानी सीताफल भी है जिसे कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं अगर इसका सेवन प्रेग्नेंट महिला करती है तो उसे इससे जबरदस्त फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं शरीफा खाने से गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- सीताफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- प्रेग्नेंसी में क्यों खाना चाहिए सीताफल?
- शरीफा खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?
सीताफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
सीताफल सेहत के लिए बहु ही फायदेमंद क्योंकि इसमें विटामिन A, B, C के साथ-साथ आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-B6, फ्री रेडिकल्स से लड़ने वाले ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जो एक प्रेग्नेंट महिला के लिए बेहद जरूरी होता है।
प्रेग्नेंसी में क्यों खाना चाहिए सीताफल?
सीताफल यानी शरीफा में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से प्रेग्नेंसी में बहुत ही फायदा मिलता है।
प्रेग्नेंसी में शरीफा खाने के होते हैं ये फायदे
शिशु के विकास के लिए जरूरी
सीताफल यानी शरीफा में मौजूद विटामिन A, B-6 और C शिशु के विकास के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। इन विटामिन्स से भ्रूण की आंखों और शरीर का विकास बेहतर होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए
प्रेग्नेंसी में अक्सर ही बीपी की समस्या होती है, क्योंकि इन दिनों में ब्लड प्रेशर में हमेशा उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में इस फल के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें पौटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए
इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में शरीफा को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ शरीर में मौसमी बीमारियों को आसानी से नहीं लगने देता।
पाचन तंत्र के लिए
शरीफा में डाइट्री फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से ये कब्ज की समस्या में बड़ा ही लाभकारी साबित होता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानी बनी रहती है उन्हें अपनी डाइट में शरीफा यानी सीताफल को जरूर शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Dandruff Solution: सर्दियों में आपको भी सताने लगती है डैंड्रफ की समस्या? जानें वजह और उपाय
आंखों की रोशनी के लिए
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए शरीफा बेहतरीन फल माना जाता है। ये फल कई जरूरी विटामिन्स जैसे विटामिन C और A से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता हैं।
यह भी पढ़ें... Super Food Bajra: स्किन प्रॉबलम्स को रखना है दूर या कब्ज की करनी है छुट्टी, डाइट में शामिल करें बाजरा; होंगे कई फायदे
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 November 2023 at 20:48 IST