अपडेटेड 13 August 2023 at 13:40 IST

Pre Workout Food: जिम में हो जाती है हालात खराब? वर्कआउट के पहले खाएं ये फूड्स; मिलेगी जबरदस्त एनर्जी

वर्कआउट करने से पहले सही डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ताकि आप जिम में एनर्जेटिक रहें, लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि खाएं क्या?

What To Eat Before Workout | Image: self

What To Eat Before Workout: फिट और हेल्दी रहने के लिए आजकल लोग एक्सरसाइज से ज्यादा जिम का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन वर्कआउट सेशन को कंप्लीट करने के लिए काफी हैवी इक्विपमेंट्स उठाने पड़ते हैं जिसके लिए फुल एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में आपको हेल्दी डाइट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं जिम जाने से पहले आपको कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए जो आपको वर्कआउट के समय में फुल एनर्जेटिक रख सके।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • वर्कआउट से पहले कुछ खाना जरूरी क्यों होता है?
  • जिम जाने से पहले क्या खाएं?

वर्कआउट से पहले कुछ खाना जरूरी क्यों होता है?

वर्कआउट से पहले कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए, क्योंकि जिम में पसीना बहाने के लिए शरीर में ऊर्जा का होना बेहद जरूरी होता हैं। क्योंकि जब आप कुछ हेल्दी खाकर जिम जाते हैं तो एक्सरसाइज अच्छे से कर पाते हैं और मसल्स रिकवरी में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं प्री-वर्कआउट फूड में किन चीजों को शामिल करें। 

जिम जाने से पहले क्या खाएं?

अंडा
वर्कआउट से पहले अंडा खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। जिम जाने से पहले 2 से 3 उबले हुए अंडे खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि अंडे का सफेद हिस्सा ही खाएं।

ब्राउन ब्रेड
जिम करने से पहले ब्राउन ब्रेड खाना चाहिए। इससे बॉडी को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है।

एनर्जी बार
वर्कआउट से पहले आप एनर्जी बार भी खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो जिम में आपको एनर्जेटिक रखने का काम करती है।

केला
वर्कआउट से पहले केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इसमें पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। जबकि पोटेशियम मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन को रोकने में हेल्प करता है।

स्मूदी
स्मूदी पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है। ग्रीन स्मूदी हो या बेरी स्मूदी, ये आपको हैवी वर्कआउट करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करेंगी। 

जई का दलिया
दलिया फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। कार्बोहाइड्रेट एक जरूरी तत्व है, क्योंकि ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिम जाने से पहले इसका सेवन बहुत ही लाभ दायक होता है।

यह भी पढ़ें... Vastu Tips: क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाते हैं खाना? हो जाएं सावधान! वास्तु दोष का करना पड़ता है सामना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Dream Astrology: क्या आपने भी सपने में देखी है अपनी या किसी और की मौत, उम्र बढ़ने वाली बात सही या परेशानी का संकेत? जानिए

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 August 2023 at 13:39 IST