अपडेटेड 28 January 2024 at 20:21 IST

Pomegranate Benefits: शादीशुदा पुरुष करें अनार का सेवन, जल्द दिखेगा चमत्कारिक फायदा

Pomegranate सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई रोगों से लड़ने के साथ पुरुषों की कई समस्याओं को दूर करता है।

शादीशुदा पुरुषों को क्यों खाना चाहिए अनार? | Image: Freepik

Pomegranate Benefits For Married Men: खुद में सैकड़ों लाभ छुपाए अनार का फल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि इसे खाने से शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। साथ ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अनार के सेवन से पुरुषों की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अनार में आयरन, विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो पुरुषों की सेहत का ख्याल रखने का काम करते है। साथ ही शादीशुदा पुरुषों को अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।

स्पर्म क्वालिटी में होता है सुधार

शायद ही कोई लड़का या पुरुष यह जानता हो कि सेहत और स्वाद के खाया जाने वाला अनार स्पर्म क्वालिटी को सुधारने का काम भी करता है, जो लोग रोजाना अनार के जूस का सेवन करते हैं, उनमें स्पर्म का उत्पादन बाकी पुरुषों की तुलना में अधिक होता है।

अनार रखता है पुरुषों की सेहत का ख्याल

हफ्ते में एक या दो बार अनार का जूस पीने से पुरुषों में पेट, लिवर, दिल और आंतों से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही यह पाचन क्रिया को तेज करता है, जिससे भूख ठीक से लगती है।

अनार के सेवन से दूर होती है स्किन प्रॉबल्म

अनार में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं जैसे सूजन, खुजली, लालिमा, जलन आदि को कम करने का काम करता है। जिसकी वजह से चेहरे पर ग्लो आता है और शरीर में खून भी बढ़ता है।  

शादीशुदा पुरुषों को जरूर करना चाहिए अनार का सेवन

अनार के सेवन से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। यही वजह है कि शादीशुदा पुरुषों को रोजाना अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पुरुषों में सेक्स हॉर्मोन को बढ़ाने का काम करता है इसके अलावा खून के दौरान को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: शनि दोष करना है दूर, तो इस दिन पैर में बांधे काला धागा, दूर होंगी कई परेशानियां

पथरी होने से बचाता है अनार

इसके अलावा रोजाना आनार खाने वाले लोगों को किडनी में पथरी की शिकायत कम होती है। एक रिसर्च के मुताबिक कुछ लोगों को रोजाना 90 दिनों तक अनार का एक्सट्रैक्ट दिया गया जिसके बाद देखा गया कि उनकी शरीर में पथरी बानाने वाली प्रकिया रुक गई।

पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाता है अनार

अनार में पोलीफिनोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है। 

यह भी पढ़ें… Valentine Day को बनाना है खास, तो ये जगहें रोमांटिक वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए हैं बेस्ट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 January 2024 at 20:21 IST