अपडेटेड 19 February 2026 at 10:52 IST

Poha Vegetable Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में पोहे से बनाएं हेल्दी वेजिटेबल चीला, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; नोट करें आसान रेसिपी

Vegetable Chilla Recipe: पोहा वेजिटेबल चीला एक आसान, झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो इसे अपने ब्रेकफास्ट मेन्यू में जरूर शामिल करें। स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनी रहेगी।

पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी | Image: Freepik/AI

Healthy Chilla Recipe For Breakfast: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है। अगर आप रोज़-रोज़ वही पराठा, ब्रेड या ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राय करें पोहा वेजिटेबल चीला। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की, पौष्टिक और जल्दी बनने वाली है। बता दें कि इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे सेहत को भी नुकसान नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सबसे आसान विधि-

पोहा वेजिटेबल चीला क्यों है हेल्दी?

पोहे में कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। वहीं सब्ज़ियां मिलाने से इसमें विटामिन और मिनरल्स भी जुड़ जाते हैं। यह चीला पेट के लिए हल्का होता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है। वज़न घटाने वालों और बच्चों दोनों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सामग्री

  • 1 कप पतला पोहा 
  • 2 टेबलस्पून सूजी 
  • 3-4 टेबलस्पून दही 
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज 
  • 1/2 कप कद्दूकस गाजर 
  • 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया 
  • 1/2 टीस्पून अदरक पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 टीस्पून जीरा 
  • तेल

पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले पोहे को साफ पानी से धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब इसे मिक्सर में डालकर हल्का पीस लें, ताकि स्मूद सा बैटर बन जाए।
  • इस बैटर में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें।
  • जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा घोल तैयार कर लें।
  • तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।

गरमागरम पोहा वेजिटेबल चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें। यह बच्चों के टिफिन और ऑफिस जाने वालों के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

अन्य हेल्दी टिप्स

इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें पालक, चुकंदर या पत्तागोभी भी मिला सकते हैं। इसे कम तेल में सेंकें, ताकि यह और ज्यादा हेल्दी रहे।

 

यह जरूर पढ़ें: Egg Storage Tips: कहीं आप भी तो अंडे फ्रिज में नहीं रख रहे? 90 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे जवाब, जानें स्टोर करने का सही तरीका
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 10:52 IST