अपडेटेड 7 October 2023 at 14:13 IST

Dengue: डेंगू में तेजी से गिरने लगते हैं प्लेटलेट्स, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं, सेहत में होगा सुधार

डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। इसमें मरीज की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि डेंगू के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Dengue Me Kya Khaye Aur Kya Nahi iamge- Freepik/Pixabay | Image: self

Dengue Me Kya Khaye Aur Kya Nahi: डेंगू एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसके मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे हैं। इस बुखार में मरीज को कई तरह की परेशानियां होती है और प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम होने लगती हैं, जिसकी वजह से कई बार मरीज की जान भी चली जाती है। इसलिए इसमें खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आखिर इसमें क्या खाएं और क्या नहीं?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • डेंगू की कैसे करें पहचान?
  • डेगू के मरीज किन चीजों का करें परहेज?
  • डेंगू के मरीज को किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

डेंगू की कैसे करें पहचान?

डेंगू एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसमें जरा सी भी लापरवाही से मरीज की जान भी जा सकती है। ऐसे में जैसे ही इसके लक्षण नजर आएं तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ऐसे में सावल ये उठता है कि आखिर डेंगू की पहचान कैसे करें? नीचे दिए कुछ लक्षणों को पहचानकर डेंगू की पहचान कर सकते हैं।

लक्षण

  • जिस व्यक्ति को डेंगू की शिकायत होती है उनके मसल्स और ज्वॉइंट्स में पेन रहता है। 
  • डेंगू के मरीज में स‍िर में तेज दर्द होता है।
  • तेज बुखार आना।
  • रैशेज की समस्‍या।
  • आंखों में दर्द।
  • जोड़ों में तेज दर्द।
  • चक्कर आना।
  • उल्टी जैसा महसूस होना। यह सभी डेंगू के लक्षण हैं। अगर किसी व्यक्ति में यह सिम्टम्स नजर आए तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

डेगू के मरीज किन चीजों का करें परहेज?

  • डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।
  • इन दिनों में बुखार की वजह से टेस्ट कुछ अजीब सा हुआ रहता है, जिसकी वजह से कुछ चटपटा या तीखा खाने का मन होता है, लेकिन डेंगू में भूलकर भी जंक फूड नहीं खाना चाहिए।
  • डेंगू के मरीजों को नॉनवेज से दूर रहना चाहिए। 
  • डेंगू होने पर कॉफी जैसे कैफीन वाली ड्रिंक्स को पीने से भी बचना चाहिए।
  • डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को अल्कोहल का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

डेंगू के मरीज को किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

  • डेंगू के मरीजों को पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे सूजन और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलेगी और प्लेटलेट काउंट भी तेजी से बढ़ाता है। 
  • इसमें नारियल पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। जिस भी व्यक्ति को डेंगू जैसी गंभीर बीमारी हो उन्हें नारियल पानी जरुर पीना चाहिए। इससे प्लेटलेट्स काउंट में तेजी से उछाल आता है।
  • डेंगू के मरीज के लिए कीवी फल बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखता है।
  • गिलोय मरीज की प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाता है और तेजी से दुरुस्त करने का काम करता है। ऐसे में डेंगू के मरीज को अपनी डाइट में गिलोय का पानी जरूर शामिल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Dengue Fever: प्लेटलेट्स हो जाएं कम, तो न घबराएं; इन चीजों के सेवन से तेजी से होगा सुधार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Dengue: दिल्ली एनसीआर में डेंगू ने बढ़ाई रफ्तार, जानें लक्षण, कारण और बचाव का तरीका

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 October 2023 at 14:12 IST