अपडेटेड 21 August 2023 at 14:44 IST
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे प्लास्टिक की बोतल से पानी? हो जाएं सावधान, बेहद घातक हैं इसके नुकसान
Plastic Bottle Ke Side Effect: अगर आप पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
Plastic Bottle Ke Side Effect: पानी पीना सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी होता है। आप जितना पानी पीएंगे उतना ही आप बीमारियों से दूर रहेंगे, लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि पानी पीना भी हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है? जी हां, अगर आप प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं तो ये आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
खबर में आगे पढ़ें...
- प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं आप?
- सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
- बढ़ जाती है पेट की चर्बी
माना जाता है कि प्लास्टिक एक पॉलीमर है। यह कार्बन, हाइड्रोजन ऑक्सीजन और क्लोराइड से मिलकर बनाया जाता है। इसमें बीपी नाम का केमिकल भी पाया जाता है। जिसकी वजह से जब हम इसमें पानी पीते हैं तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने की वजह से केमिकल रिएक्शन होता है जिससे हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये बीमारियां कौन-सी हैं।
बढ़ता है वजन
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से वजन बढ़ जाता है। दरअसल, प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स की वजह से पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है, जिस वजह से शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है।
डायबिटीज का खतरा
मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर पानी की बोतलें प्लास्टिक की होती हैं। जिसमें शुगर हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे केमिकल मिले होते हैं। जिसकी वजह से डयबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्लास्टिक की बोतल का पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
हाइपोथायरायडिज्म
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने की वजह से शरीर में बिस्फेनॉल थायराइड हार्मोन रिसेप्टर की मात्रा कम हो जाती है। जिससे हाइपोथायरायडिज्म जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
लिवर पर पड़ता है असर
प्लास्टिक की पानी की बोतल जैसे ही गर्मी या हीट के संपर्क में आती हैं तो इसमें से माइक्रो प्लास्टिक निकलता है और अगर इस बोतल का पानी हम पी लेते हैं तो ये हमारे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 August 2023 at 14:44 IST